IPL जीत के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी को मिल सकती है 'बुरी खबर', खुल जाएगा सिर्फ आखिरी दो ओवर खेलने का 'राज'!

थाला धोनी ने पांचवीं बार चेन्नई को आईपीएल चैम्पियन बनाया

Shiv Pathak
Update: 2023-05-31 09:27 GMT

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन पूरी तरह से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम रहा। धोनी जिस शहर और जिस मैदान पर गए उनके चाहने वालों ने दीवानगी की हदें पार कर दी। थाला धोनी इस पूरे सीजन घुटने की चोट से परेशान रहे। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने केवल अपने फैंस के लिए पूरा सीजन खेला और चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीताया। लेकिन ट्रॉफी जीतने के बाद एमएस धोनी और उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।

धोनी को करानी पड़ सकती है सर्जरी

दरअसल, पिछले दो महीने से आईपीएल खेल रहे थाला धोनी के घुटने की चोट गंभीर है और रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें अपने घुटने की सर्जरी करानी पड़ सकती है। हालांकि अभी उनकी चोट की जांच नहीं हुई है, धोनी जल्द ही मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में अपने घुटने की जांच कराने पहुंचेंगे। जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है और उन्हें सर्जरी की जरुरत है या फिर नहीं।

इस सीजन में चला धोनी का बल्ला

एमएस धोनी भले ही गुजरात के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन इस पूर सीजन उन्होंने अपने बल्ले से कई धमाकेदार पारियां खेली। थाला धोनी इस पूरे सीजन पारी के आखिरी दो ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे और शानदार फिनिश से अपनी टीम को आगे रखा। उन्होंने इस सीजन में महज 104 रन बनाए, लेकिन इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के निकले और उनका स्ट्राइक रेट 185 का रहा।

अगले साल भी खेलेंगे आईपीएल

चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैम्पियन बनाने के बाद थाला धोनी ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी। जहां उन्होंने खिताबी मुकाबले के बाद कहा कि वह अभी संन्यास नहीं लेंगे और अगले 8-9 महीने मेहनत करने के बाद दोबार से आईपीएल में खेलेंगे। 

Tags:    

Similar News