उपलब्धि: विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बने

उपलब्धि: विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बने

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-18 07:16 GMT
उपलब्धि: विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बने
हाईलाइट
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा 20.3 करोड़ (203 मिलियन) फॉलोअर्स हैं
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दूसरी भारतीय हैं जिनके 4.99 करोड़ (49.9 मिलियन) फॉलोअर्स हैं
  • विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बन गए हैं

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बन गए हैं। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अब तक 930 पोस्ट की हैं और उन्होंने 480 लोगों को फॉलो किया है। कोहली के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दूसरी भारतीय हैं, जिनके 4.99 करोड़ (49.9 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 4.41 करोड़ (44.1 मिलियन) फॉलोअर्स के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर 3.45 करोड़ (34.5 मिलियन) लोग फॉलो करते हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को शुक्रिया अदा किया। 

 

यह खबर भी पढ़ें - Laureus Award: मेसी-हैमिल्टन बने स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर, सचिन को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
ऑवरआल बात कि जाए तो स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो को दुनिया भर में 20.3 करोड़ (203 मिलियन) से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अमेरिका के सिंगर एरियाना ग्रांडे के रोनाल्डो के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें 17.5 करोड़ (175 मिलियन) लोग फॉलो करते हैं। वहीं हॉलीवुड एक्टर और रेसलर ड्वेन जॉनसन 17.2 करोड़ (172 मिलियन) फॉलोअर्स के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

Tags:    

Similar News