Crime: फेसबुक पर बढ़ रहे थे पत्नी के फॉलोअर्स, पति ने उतारा मौत के घाट

Crime: फेसबुक पर बढ़ रहे थे पत्नी के फॉलोअर्स, पति ने उतारा मौत के घाट

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-21 08:27 GMT
Crime: फेसबुक पर बढ़ रहे थे पत्नी के फॉलोअर्स, पति ने उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को फेसबुक पर बढ़ते फॉलोअर्स के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। महिला को उसके पति ने ही मार डाला। दरअसल पत्नी के फेसबुक पर छह हजार से ज्यादा फॉलोअर हो गए और वो दिनभर मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। पत्नी की आदसत से नाराज पति ने खौफनाक कार्य को अंजाम दे दिया। 

घटना जयपुर के आमेन थाना इलाके की हैं। पुलिस ने आरोपी पति अयाज अहमद को गिरफ्तार कर लिय है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली हाई-वे स्थित माता के मंदिर के पास सड़क किनारे महिला का खून से लथपथ शव मिला था। शव के पास से ही स्कूटी और हेरमेट बरामद हुआ जिससे उसकी पहचान हो पाई। 

पुलिस के अनुसार महिला की हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए पत्थर से सिर कुचल दिया गया। शव की पहचान नैना उर्फ रेशमा मंगलानी के तौर पर हुई है। दोनों पहले ही अयाद अहमद और रेशमा ने गाजियाबाद में आर्य समाज में शादी की थी। बाद में दोनों ने निकाह भी किया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी अयाज अहमद को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। दोनों का तीन महीने का बेटा भी है। रेशमा पिछले एक साल से अलग रह रही थी। पति सुलह के बहाने उसे घुमाने ले गया। जहां दोनों ने शराब पी और फिर उसने पत्नी की हत्या कर दी। 

Tags:    

Similar News