Beed News: असली अधिकारियों के हत्थे चढ़ा फर्जी आरटीओ अधिकारी और चालक, यात्रियों को लगाते थे चूना

असली अधिकारियों के हत्थे चढ़ा फर्जी आरटीओ अधिकारी और चालक, यात्रियों को लगाते थे चूना
  • असली अधिकारियों के हत्थे चढ़ा फर्जी आरटीओ अधिकारी
  • गुजर रहे यात्रियों से पैसों की लूट की जा रही थी

Beed News. गेवराई तहसील के तलवाड़ा में असली अधिकारियों के हत्थे फर्जी आरटीओ अधिकारी और वाहन चालत चढ़े हैं, जो यात्रियों को चूना लगा रहे थे। दरअसल 8 मई को सड़क पर फर्जी आरटीओ वाहन खड़ा दिखा। बताया जा रहा है कि आरोपी वहां से गुजर रहे यात्रियों से पैसों की लूट की जा रही थी। फर्जी आरटीओ अधिकारी और एक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। जानकारी के अनुसार फर्जी आरटीओ अधिकारी यात्रियों को लूट रहा था। इसकी गोपनीय जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

फर्जी आरटीओ अधिकारी अजय बालाजी गाडगे, जिसकी उम्र 24 साल है, उसे पकड़ लिया गया। वो अहिल्यानगर का रहने वाला है। उसके साथ ही फर्जी आरटीओ वाहन चालक दिनेश मंगल धनसर उम्र 38 साल रहवासी मुंबई को भी पकड़ा गया। दोनो से सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया।

फर्जी आरटीओ वाहन जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत, अपर पुलिस अधीक्षक सचिन पांडकर सहित एलसीबी दस्ते के पुलिस निरीक्षक उस्मान शेख के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मी जगताप, मनोज वाघ, कैलास ठोंबरे,विकास वाघमारे, शिवाजी खतवड ने कार्रवाई को आंजाम दिया।

Created On :   8 May 2025 8:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story