एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बनी मां, विराट बोले- यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही हैं कि हमारे यहां बेटी हुई है

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बनी मां, विराट बोले- यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही हैं कि हमारे यहां बेटी हुई है

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-11 11:06 GMT
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बनी मां, विराट बोले- यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही हैं कि हमारे यहां बेटी हुई है

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्‍का शर्मा के घर सोमवार को एक नन्हीं परी ने जन्म लिया हैं। कप्तान विराट कोहली ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की। कोहली ने ट्वीट कर लिखा कि, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहाँ बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस ज़िंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह ज़रूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी।

बता दें कि, साल 2017 में अनुष्‍का और विराट ने इटली में शादी की थी और साल 2020 के अगस्त महीनें में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अनुष्‍का के प्रेग्‍नेंट होने की खबर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा था कि,"और तब हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में खुशखबरी आएगी।" जिसके बाद दोनों के फैंस, फैमिली और फ्रेंड्स की तरफ से इन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिली थी। 

 

 

Tags:    

Similar News