एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा को कर रही डेट? फोटोज हुई वायरल

मनोरंजन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा को कर रही डेट? फोटोज हुई वायरल

Sanjana Namdev
Update: 2023-03-23 10:04 GMT
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा को कर रही डेट? फोटोज हुई वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजनीति और बॉलीवुड का रिश्ता पुराना रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और पॉलिटिशियन फहद अहमद की शादी चर्चा का विषय रही। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, एक्ट्रेस परीणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। कल दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। जिसके बाद से दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

मुंबई में हुए स्पॉट
कल शाम को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में देखा गया था। दोनों का एक साथ कूल लुक में देखा गया। इस दौरान दोनों ने व्हाइट शर्ट पहनी हुई थीं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या परिणीति और राघव एक-दूजे को डेट कर रहे हैं? दोनों की फोटोज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

दोनों को मिला है भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स
साल के जनवरी महीने में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से एक साथ नवाजा गया था। भारत में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला था। इस ऑनर का नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन ने भारत में ब्रिटिश काउंसिल और यूके के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग के साथ मिलकर इसका अयोजन किया था।

34 की उम्र में सिंगल है राघव
परिणीति चोपड़ा ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल से पढ़ाई की है,वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई की है। परिणीति और राघव दोनों ही पढ़ाई में होशियार रहे और अपनी क्लास के टॉपर भी। परिणीति सिंगल हैं और राघव ने भी 34 साल की उम्र तक शादी नहीं रचाई है। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है।  

Tags:    

Similar News