जाहन्वी कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, जोया अख्तर की वेब सीरीज में आएंगी नजर

जाहन्वी कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, जोया अख्तर की वेब सीरीज में आएंगी नजर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-27 05:41 GMT
जाहन्वी कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, जोया अख्तर की वेब सीरीज में आएंगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों वेब सीरीज के बढ़ते बोलबाले के चलते एक बड़ा प्रोजेक्ट जाहन्वी के हाथ लगा है। रिपोर्ट के अनुसार जाहन्वी, जोया अख्तर की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। 

यह वेब सीरीज कितनी सफल होगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन जाहन्वी इस सीरीज में एक अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस सीरीज का नाम घोस्ट सीरीज होगा और यह लस्ट स्टोरीज की कहानी को भी पीछे छोड़ सकता है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स के साथ लस्ट स्टोरीज की चार शॉर्ट फिल्म के लिए अनुराग कश्यप ने जिस तरीके प्रदर्शन किया था ठीक उसी तरीके से जोया अख्तर भी घोस्ट स्टोरीज के साथ नई कहानी बतलाना चाहती हैं।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो जाहन्वी जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में  नजर आने वाली हैं। फिल्म की इसके अलावा रुह अफजा, दोस्ताना 2 उनकी अपकमिंग फिल्मों में से एक हैं। वहीं वेब सीरीज में उनके आने की खबर से उम्मीद है उनके फैंस बहुत खुश होंगे। 

Tags:    

Similar News