सिद्धार्थ-कियारा से लेकर रणबीर-आलिया तक बॉलीवुड के ये स्टार कपल मनाएंगे अपनी पहली होली 

होली स्पेशल सिद्धार्थ-कियारा से लेकर रणबीर-आलिया तक बॉलीवुड के ये स्टार कपल मनाएंगे अपनी पहली होली 

Sanjana Namdev
Update: 2023-03-06 12:21 GMT
सिद्धार्थ-कियारा से लेकर रणबीर-आलिया तक बॉलीवुड के ये स्टार कपल मनाएंगे अपनी पहली होली 

डिजिटल डेस्क मुंबई। होली हिन्दूओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस त्यौहार पर रंग लगाकर नाच गा कर त्यौहार का आनंद लेते हैं। इस दिन कई बड़ी पार्टियां शहरों में रखी जाती है। इस त्यौहार की धूम गांव से लेकर शहरों तक बराबर देखने को मिलती है। इस त्यौहार का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म जगत में भी सलेब्स पूरे धूमधाम से होली मनाते हैं। इस साल बॉलीवुड में कई सितारे शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में सिद्धार्थ-कियारा से लेकर रणबीर-आलिया तक कई स्टार कपल इस साल अपनी पहली होली मनाने वाले हैं। और अपने प्यार के रंग से एक दूसरे को रंगने वाले हैं। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के फैंस कपल में से एक हैं। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी। अब ये कपल प्यारी सी बेटी राहा के माता-पिता भी बन चुके हैं। ऐसे में ये रणबीर और आलिया की शादी के बाद पहली होली है। इसके साथ ही वे अपनी पहली होली अपनी बेटी के साथ बड़े ही धूम धाम से मनाएंगी।

ऋचा चड्ढा और अली फजल
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर 2022 को शादी की थी। दोनों ने पूरे रस्मो-रिवाजों के साथ ग्रैंड वेडिंग की थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं शादी के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल की भी ये पहली होली है।  

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को जयपुर में रॉयल वेडिंग की थी। इन दोनों के वेडिंग की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं हंसिका भी अपने पति सोहेल के साथ अपने ससुराल में पहली होली मनाएंगी। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी और अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इस साल की शुरुआत में 23 जनवरी को सात फेरे लिए हैं। इस रोमांटिक कपल की भी शादी के बाद पहली होली है। अपनी पहली होली को लेकर अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में फैंस उन्हें रंगों में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस साल 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ किले में रॉयल वेडिंग की थी। फैंस दोनों की जोड़ी के खूब पसंद करते हैं। दोनों ने शादी में खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस न्यूली वेड कपल की भी पहली होली है। ऐसे में सिड और कियारा इस बार एक दूसरे को जमकर रंग लगाएंगे। 

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय
फिल्म ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने गोवा में 9 फरवरी को शादी की थी। कपल ने बाद में अपनी शादी की शानदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जोकी काफी चर्चा का विषय बनी थी। कपल भी शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेगा। 

Tags:    

Similar News