चेन्नई में पानी की समस्या से परेशान लोग, हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो ने जताई चिंता

चेन्नई में पानी की समस्या से परेशान लोग, हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो ने जताई चिंता

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-27 03:11 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। इस वक्त देश में पानी की समस्या, एक समस्या बनी हुई। मानसून में देरी के चलते यह समस्या बढ़ती दिखाई दे रही है। खासकर चेन्नई इस वक्त गंभीर पानी की समस्या से जूझ रहा है। देशवासी तो इस समस्या से अवगत है, लेकिन "टाइटैनिक" एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो भी इस संकट से अंजान नहीं हैं। लियोनार्डो ने सोशल मीडिया पर चेन्नई के लोगों के लिए चिंता जाहिर की।

एक्टर लियोनार्डो ने लिखा कि अब केवल बारिश ही चेन्नई को इन हालातों से बचा सकती है। एक कुआं पूरी तरह खाली है और एक शहर बिना पानी के है। 4 वॉटर रिजर्वायर सूख जाने के बाद भारत का शहर चेन्नई मुश्किल में है। लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद पानी मिल रहा है। जैसे-जैसे पानी का स्तर घट रहा है होटल और रेस्टॉरेन्ट्स अस्थायी रूप से बंद हो रहे हैं। सरकार पानी के विकल्प खोज रही है लेकिन लोग अब भी बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें पानी की वजह से चेन्नई के हालात इतने खराब है कि राज्य सरकार ने कोयंबटूर के पेरूर स्थित पट्टेश्वरर मंदिर में बारिश के लिए विशेष पूजा आयोजित की। ताकि बारिश जल्दी और अच्छी हो। बहुत कम लोग जानते हैं कि लियोनार्डो एक्टर होने के साथ ही पर्यावरणविद भी हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने गाजीपुर में पड़े कूड़े के ढेर को लेकर चिंता जताई थी। पूर्वी दिल्ली के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अरुण कुमार के अनुसार यह करीब 65 मीटर (213 फीट) ऊंचा हो चुका है। यह ढेर अगर इसी स्पीड से बढ़ता गया तो अगले साल तक यह ताज महल से ऊंचा हो जाएगा। यह वाकई में एक सोचने वाली है। 

Tags:    

Similar News