Bhaskar Hindi
Update: 2017-05-28 07:08 GMT
 

टीम डिजिटल, रांची.  रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार की शाम लगभग पांच हजार लोगों की भीड़ मनोरंजन की अलग दुनिया से रू-ब-रू हुई। यहां बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन नृत्य प्रस्तुत कर रही थीं। यहां एक संस्था की ओर से मिस्टर एंड मिस एटिट्यूड नामक फैशन शो का आयोजन किया गया। लगभग दो घंटे के इंतजार के बाद दस बजे सनी अपने डांस ग्रुप के कलाकारों के साथ मंच पर आईं।

 

सनी लियोन यहां रेंज रोवर गाड़ी से पहुंचीं। उनके साथ उनके पति डेनियल भी मौजूद रहे। गूगल सर्च में पिछले कई सालों से टॉप पर रहनेवाली इस अभिनेत्री का क्रेज यह था कि युवा आसपास के पेड़ पर चढ़कर उनकी एक झलक पाना चाह रहे थे। दर्शकों की इस दीवानगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो स्कॉट गाड़ी उनके लिए मुहैया कराई थी। इस आयोजन का आनंद लेने सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस वाले मौजूद रहे।

 

इस दौरान उन्होंने लैला मैं लैला, एक नजर देखेगी...सहित कई अन्य गानों पर जानदार नृत्य पेश किए। लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। लोग उन्हें एक झलक देखने और अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने को ललायित दिखे।

]]>

Similar News