कांग्रेस ने जारी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों का ऐलान

कांग्रेस ने जारी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों का ऐलान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-29 14:41 GMT
कांग्रेस ने जारी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों का ऐलान
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं जिनके लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे
  • सूची में महाराष्ट्र के अमित देशमुख के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का भी नाम शामिल है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित विलासराव देशमुख के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का भी नाम शामिल है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं जिनके लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में कांग्रेस यह चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को भोकर से और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित विलासराव देशमुख को लातूर शहर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि नितिन राउत को नागपुर उत्तर से और सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति शिंदे को सोलापुर सेंट्रल से चुनाव टिकट दिया गया है। इनके अलावा विश्वजीत पतंगराव कदम पलूस-कडेगाव से चुनाव लड़ेंगे।

 

 

एनसीपी और कांग्रेस दोनों ने घोषणा की है कि वे 125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी 38 सीटें अन्य गठबंधन सहयोगियों के लिए होंगी। पिछले विधानसभा चुनावों में, दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने बहुत बुरा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने 287 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 42 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि एनसीपी 278 में से सिर्फ 41 सीटें जीत सकी थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 122 सीटें जीतकर वह सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 63 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। भाजपा और शिवसेना इस बार मिलकर आगामी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने सीटों की संख्या पर अभी फैसला नहीं किया है।

शनिवार को, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सीट के बंटवारे पर भाजपा प्रमुख अमित शाह के साथ बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है और जल्द ही एक अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को भरोसा है कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनकर वापस आएंगे।

Tags:    

Similar News