63 वें जन्मदिन पर 63 किलो का केक काटेंगी मायावती

63 वें जन्मदिन पर 63 किलो का केक काटेंगी मायावती

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-15 04:03 GMT
हाईलाइट
  • 63 वर्ष की हुई बसपा प्रमुख मायावती
  • 75 जिलों में मनाया जाएगा जन्मदिन
  • बसपा सुप्रिमो मायावती का आज जन्मदिन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती का आज 15 जनवरी को जन्मदिन है। अपने जन्मदिन को मायावती जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगी। अपने 63वें जन्मदिन पर ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-14 का विमोचन करने के साथ मायावती सपा-बसपा गठबंधन मजबूत करने को लेकर दिन में कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देंगी। इस मौके पर वह सपा के साथ साझा रैली और घोषणा भी कर सकती हैं।

75 जिलों में मनाया जाएगा जन्मदिन
बसपा सुप्रिमो मायावती का जन्मदिन प्रदेश के सभी 75 जिलों में मनाया जाएगा। पार्टी की लखनऊ यूनिट गांधी भवन में उनके जन्मदिन पर 63 किलो का केक काटेगी और गरीबों में फल के साथ कंबल भी वितरित करेगी। इसके साथ ही गठबंधन के बाद यह पहला मौका होगा, जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जन्मदिन पर मायावती को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा के साथ अन्य कई राज्य के नेताओं के आने की भी संभावना जताई जा रही है।

शक्ती प्रदर्शन की तैयारी
जन्मदिन से पहले माल एवेन्यू के आसपास के क्षेत्रों में बधाई संदेश देने वाले होर्डिंग और पोस्टर काफी संख्या में दिखाई दे रहे हैं। माया के जन्मदिन पर लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी है। मायावती पार्टी कार्यालय में अपना जन्मदिन मनाएंगी। इसके बाद उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। दिल्ली में भी उनके जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी है।

Similar News