क्या उदयपुर से पहले अमरावती में हुई नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले की हत्या? जांच के लिए पहुंची NIA

दवा कारोबारी का गला रेता क्या उदयपुर से पहले अमरावती में हुई नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले की हत्या? जांच के लिए पहुंची NIA

Juhi Verma
Update: 2022-07-02 09:24 GMT
क्या उदयपुर से पहले अमरावती में हुई नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले की हत्या? जांच के लिए पहुंची NIA

डिजिटल डेस्क, अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में उदयपुरा जैसा मामला सामने आया है। यहां 22 जून को एक 50 साल के शख्स की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद अमरावती पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार  भी किया है। पुलिस के मुताबिक जिस शख्स की हत्या की गई वो मेडिकल स्टोर चलाता है। उदयपुर के टेलर की तरह उसने नुपूर शर्मा का समर्थन किया था। उदयपुर की घटना के बाद ये आशंका जताई जा रही है कि शख्स ने की हत्या के पीछे की वजह नुपुर के समर्थन में पोस्ट लिखना हो सकता है।

इस मामले की जांच के लिए NIA की एक टीम अमरावती में पहुंची है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने के पीछे एक शख्स के होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस उस मास्टर माइंड की तलाश कर रही है।
इस घटना के बाद से आसपास के लोग भड़के हुए हैं। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस इस मामले को ज्यादा बाहर नहीं आने दे रही है।

क्या है मामला

महाराष्ट्र के अमरावती में 22 जून को एक मेडिकल व्यवसायी की हत्या कर दी गई। जान गवांने वाले शख्स की उम्र 50 साल बताई जा रही है। उसका नाम उमेश कोल्हे है। कोल्हे पर हमला कर चार लोगों ने उसका गला काट दिया था।

 

Tags:    

Similar News