- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- ईसीआई इसी महीने जाएंगे बिहार,...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: ईसीआई इसी महीने जाएंगे बिहार, चुनावी तारीखों के ऐलान में दिवाली और छठ पर्व का रखा जाएगा विशेष ध्यान

- तारीखों के ऐलान से पहले बिहार का दौरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का जल्द ऐलान होगा। इससे पहले भारतीय निर्वाचन बिहार दौरे पर जाएंगे। चुनाव आयोग अब बिहार में चुनाव कराने को लेकर अपनी तैयारी में जुट गया है। तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस महीने बिहार का दौरा करने वाले हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 2 से 3 चरणों में चुनाव होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग दिवाली और छठ पूजा का ध्यान में रखकर तारीखों का ऐलान करेगा। बताया जा रहा है कि ईसी जून में बिहार दौरे पर रहेगा। उसके बाद तारीखों की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें 22 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। उससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है।
बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, लेकिन प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक रैलियों का दौर शुरू गया है। अब सभी की नजर चुनाव की तारीखों के ऐलान पर है। इस बीच बड़ी खबर है आ रही है कि चुनाव के लिए दिवाली और छठ पर्व का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव दो से तीन चरणों में कराया जा सकता है। आपको बता दें बिहार में 2020 का विधानसभा चुनाव 3 चरणों में जबकि 2015 में 5 चरणों में संपन्न हुआ था।
Created On :   2 Jun 2025 2:29 PM IST