ईवी: 2024 बजाज चेतक नए फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर 127 किमी की दूरी करेगा तय

2024 बजाज चेतक नए फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर 127 किमी की दूरी करेगा तय
  • ईवी की शुरुआती कीमत 1,15,001 रुपए है
  • प्रीमियम चेतक की कीमत 1,35,463 रुपए है
  • इस ईवी को पहली बार 2020 में लॉन्च किया था

डिजिटल डेस्क, भोपाल। घरेलू कंपनी बजाज ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसे दो वेरिएंट्स- अर्बन और प्रीमियम में पेश किया गया है। बता दें कि, कंपनी ने इस स्कूटर को साल 2020 में मार्केट में उतारा था। अब तक कंपनी ने 140 से अधिक शहरों में इसकी 1 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री की है।

नए 2024 बजाज चेतक को 1 लाख 15 हजार 001 रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइज पर बाजार में उतारा गया है। इसकी कीमत 1 लाख 35 हजार 463 एक्स-शोरूम तक जाती है। आइए, जानते हैं इस ई-स्कूटर की खूबियों के बारे में...

डिजाइन

नए चेतक की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इसके अधिकांश भागों पर फिर से कार्य किया गया है। 2024 चेतक प्रीमियम में गोल हेडलाइट, घुमावदार फ्रंट एप्रन और घुमावदार साइड पैनल के साथ समान रेट्रो डिज़ाइन मिलती है। जिसमें फ्लैट फ़्लोरबोर्ड और सिंगल-पीस सीट मिलती है। नया चेतक इंडिगो ब्लू, ब्रुकलिन ब्लैक और हेज़लनट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

नए फीचर्स

चेतक प्रीमियम में 5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है, इसे TecPac के साथ भी लिया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कॉल मैनेजमेंटहिल होल्ड मोड और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में रियर ब्लिंकर, सेल्फ-कैंसलिंग ब्लिंकर, लेफ्ट और राइट कंट्रोल स्विच आदि मिल जाते हैं। स्कूटर में रिवर्स मोड भी दिया गया है।

रेंज और स्पीड

चेतक के स्टैंडर्ड मॉडल अर्बन वेरिएंट में 113 किमी की रेंज मिल जाती है। यह वेरिएंट 650 W ऑफ-बोर्ड चार्जर के साथ आता है जिसकी मदद से बैटरी पैक को चार्ज करने में 4 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। वहीं चेतक प्रीमियम एक बार चार्ज होने पर 108 किमी की रेंज देता है। यह 800 W ऑन-बोर्ड चार्जर के साथ आता है और इसे पूरी तरह चार्ज होने के लिए 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। नए अपडेटेड चेतक में नई 3.2kWh बैटरी दी गई है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 127 किमी की हाई रेंज देता है।

Created On :   5 Jan 2024 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story