आगामी एमपीवी: 2025 Renault Triber की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, स्पाई शॉट्स से सामने आई कई जानकारी

2025 Renault Triber की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, स्पाई शॉट्स से सामने आई कई जानकारी
  • इस एमपीवी में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे
  • नई Triber को 23 जुलाई 2025 को लॉन्‍च होगी
  • इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस कार निर्माता कंपनी Renault (रेनॉल्ट) जल्द ही अपनी बजट एमपीवी ट्राइबर (Triber) का नया मॉडल लॉन्च करेगी। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। वहीं अब कंपनी की ओर से इसकी लॉन्‍च डेट भी तय कर दी गई है। इस एमपीवी में कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसमें अपडेटेड डिजाइन और केबिन में कई सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव ना होने की उम्मीद है।

बता दें कि, Renault Triber को साल 2019 में लॉन्च किया गया था और तब से अब तक MPV में कोई बड़ा डिजाइन या फीचर अपग्रेड नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कब लॉन्च होगी 2025 Renault Triber और स्पाई शॉट से क्या मिली जानकारी...

2025 Renault Triber की लॉन्च डेट

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 2025 Renault Triber को 23 जुलाई 2025 को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने अन्य कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किए जाने के बाद स्पाई शॉट से डिटेज सामने आई है।

2025 Renault Triber की टेस्टिंग के दौरान क्या दिखा?

पिछले कुछ महीनों में नई-जनरेशन वाली Triber को कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नए मॉडल में रिवाइज्ड ग्रिल के साथ-साथ नए डिजाइन वाले बंपर होंगे, जिसमें नए लो-सेट फॉग लैंप और एयर इनटेक होंगे। MPV में नए डिजाइन की हेडलाइट्स के साथ-साथ टेल लैंप भी मिल सकते हैं। टेस्ट म्यूल पर एक नया व्हील डिजाइन भी देखा जा सकता है और ब्रांड हायर ट्रिम्स पर एलॉय दे सकता है।

हालांकि, इसके केबिन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि, इस एमपीवी में कई सारे नए फीचर्स देखने को मिल सकते है। इसके अलावा इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, PM 2.5 फिल्टर और सीटों की 3-पंक्ति जारी रह सकती हैं।

2025 Renault Triber पावरट्रेन

ट्राइबर एमपीवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा इंजन ही मिलेगा। बता दें कि, वर्तमान में एमपीवी 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। माना जा रहा है कि, नई ट्राइबर में Kiger से 1.0 टर्बो इंजन भी मिल सकता है। लेकिन अब तक इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

Created On :   7 July 2025 4:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story