आगामी प्रीमियम हैचबैक: 2025 Tata Altroz Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, कंपनी ने टीजर में दिखाई पहली झलक

2025 Tata Altroz Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, कंपनी ने टीजर में दिखाई पहली झलक
  • टीजर में कार के एलईडी हेडलैम्प को दिखाया गया है
  • ट्विन-पॉड एलईडी हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं
  • इसके दरवाजों में नए, पुल-टाइप फ्लश हैंडल दिए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की अल्ट्रोज (Altroz) एक पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कार है। वहीं कंपनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। दरअसल, कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें कार की पहली झलक दिखाई है। यहां एक्सटीरियर डिजाइन के बदलावों को देखा जा सकता है, जो से ज्यादा बेहतर और स्टाइलिश नजर आ रही है। कंपनी ने इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इस आगामी कार से जुड़ी अन्य डिटेल...

अल्ट्रोज के टीजर में क्या खास?

टाटा मोटर्स 2025 फेसलिफ्ट को कई अपग्रेड के साथ लॉन्च करने के लिए तैयार है। हैचबैक के एक नए टीजर में कार के एलईडी हेडलैम्प को दिखाया गया है, इसमें एक नया फोर-आई लुक है, कार में ट्विन-पॉड एलईडी हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं। नए हेडलैम्प में एक उल्टे एल-आकार की डीआरएल पट्टी इंटीग्रेट है। फॉग लैंप भी एलईडी हैं और हेडलैम्प की तरह, उनका आकार रेक्टेंगल है। इसमें सिल्वर इंसर्ट्स के साथ नई ग्रिल दी गई है। ऊपरी ग्रिल का आकार रेक्टेंगेल है और ऊंचाई में छोटा है। इसका बम्पर काफी स्पोर्टी है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसके दरवाजों में नए, पुल-टाइप फ्लश हैंडल दिए गए हैं। इसमें 16-इंच के 5-स्पोक एलॉय व्हील भी मिलते हैं। वहीं रियर में कॉम्बिनेशन लैंप में नई, एलईडी टेल लाइट हैं और वे पूरी चौड़ाई वाली एलईडी लाइट स्ट्रिप के जरिए जुड़े हुए हैं। रियर बम्पर में हेक्सागन के आकार के निचले हिस्से के साथ एक शार्प और स्पोर्टियर डिजाइन है।

कैसा होगा इंटीरियर?

कंपनी ने अब तक इसके इंटीरियर की डिटेल्स नहीं दी है। लेकिन टीजर में रियर विंडशील्ड के जरिए कुछ चीजों के बारे में पता चला है। इस कार में अब बेज रंग की नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं जिस तरह से एक्सटीरियर में बदलाव किए गए हैं, इसमें कई नए फीचर्स भी एड किए जा सकते हैं। इसमें टाटा की नई टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दी जा सकती है। बता दें कि, कार पहले से ही बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

संभावित कीमत

2025 Tata Altroz Facelift को भारत में 7-8 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो इसे इसी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने कोई आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा अब तक नहीं की है।

Created On :   3 May 2025 11:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story