Maruti की कारों पर मिल रहा 83,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर

Discounts offer up to Rs 83,000 on Maruti Suzuki hatchback cars
Maruti की कारों पर मिल रहा 83,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर
Maruti की कारों पर मिल रहा 83,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti ने अपनी हैचबैक कार के विभिन्न मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं। इनमें हाल ही में लॉन्च की गई नई 2019 Wagon R भी शामिल है। ऐसे में यदि आप Maruti कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही है। जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से 2019 Wagon R पर 83,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। हालांकि यह डिस्काउंट अलग अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग होगा। अन्य कारों पर भी हैं ऐसे ही कई शानदार ऑफर आइए जानते हैं... 

Swift और  Dzire
कंपनी की पॉप्युलर हैचबैक Swift और  Dzire सेडान पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति के इन दोनों मॉडल्स पर  60,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि डिस्काउंट ऑफर वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग होगा। इसके अलावा कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV Vitara Brezza पर 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

Celerio और Celerio X
Maruti Suzuki Celerio पर 63,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा Celerio X पर 53,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस कार पर डिस्काउंट ऑफर गियरबॉक्स की चॉइस पर निर्भर होगा। जिसके हिसाब से छूट दी जाएगी। 

Alto 800 और Alto K10
मारुति की एंट्री लेवल Alto 800 कार काफी पसंद की जाती है। यह कंपनी की सबसे की सबसे छोटी कार है। इस कार पर कंपनी की ओर से 43,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Alto K10 पर 58,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिश जा रहा है। वहीं Maruti Omni पर 33,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा मारुति Eeco पर 13,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।  
 

Created On :   27 Jan 2019 8:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story