BMW ने पेश की एडवेंचर बाइक 2019 BMW R 1250 GS, जानें खासियत

EICMA 2018: BMW introduced the Adventure bike 2019 BMW R 1250 GS
BMW ने पेश की एडवेंचर बाइक 2019 BMW R 1250 GS, जानें खासियत
BMW ने पेश की एडवेंचर बाइक 2019 BMW R 1250 GS, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिलान में चल रहे EICMA 2018 शो के दौरान BMW कंपनी ने एक और शक्तिशाली बाइक 2019 BMW R 1250 GS को पेश कर दिया है। यह एक एडवेंचर बाइक है जो कि ऑफ-रोड फ्रेंडली वर्जन है। R 1250 GS स्पोक्ड व्हील्स, क्रैश गार्ड्स, हैंड गार्ड्स और मेटल पैनियर्स के साथ आती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस बाइक को भारतीय बाजार में 2019 के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

इंजन
बात करें इंजन की तो नई बाइक में BMW शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी वाला 1,254 cc बॉक्सर-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन वेरिएबल वाल्व टाइमिंग सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 7750 rpm पर 136 bhp की पावर और 6,250 rpm पर 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

फीचर्स
इस बाइक में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो आकर्षक हैं। वहीं मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ 6.5 इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले दी गई है। इसमें नए डिजाइन किए गए LED हेडलैंप्स और LED डेटाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं। इसमें नया फ्यूल टैंक, इन्टेक पोर्ट्स, एक ब्रश्ड एल्यूमीनियम रेडिएटर गार्ड दिया गया है। इस बाइक में अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक पैकेज फीचर्स के तौर पर राइडिंग मोड्स (रोड और रेन) दिए गए हैं। 

सुरक्षा
सुरक्षा के तौर पर इस बाइक में ABS, ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा BMW में विकल्पिक राइडिंग मोड प्रो सिस्टम दिया गया है जो कि डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), ABS प्रो, हिल स्टार्ट कंट्रोल प्रो और डायनामिक ब्रेक असिस्ट दिया गया है।

कलर
इस बाइक में तीन कलर विकल्प matte grey, black and the tricolour HP स्कीम्स - (white, blue and red with gold rims) दिए गए हैं। 

Created On :   9 Nov 2018 11:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story