Hero Karizma ZMR ने की वापसी, मॉर्डन बाइक्स को दे पाएगी टक्कर?

Hero Motocorp to bring Karizma ZMR back at price of Rs 1.08 lakh
Hero Karizma ZMR ने की वापसी, मॉर्डन बाइक्स को दे पाएगी टक्कर?
Hero Karizma ZMR ने की वापसी, मॉर्डन बाइक्स को दे पाएगी टक्कर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Hero Karizma ZMR एक बार फिर बिकने लगी है। गुरुग्राम में नई Karizma ZMR की ऑनरोड कीमत 1.24 लाख रुपये है। पिछले महीने के टू-व्हीलर सेल्स आंकड़े के हिसाब से Hero MotoCorp ने 2018 Karizma ZMR के 12 यूनिट्स बेचे भी हैं। Hero Karizma ZMR के सिंगल टोन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.8 लाख रुपये है। वहीं ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 1.10 लाख है। कंपनी ने Hero Karizma ZMR को इस साल ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था।

 

 

Karizma को इंडिया में 2003 में लॉन्च किया गया था इसे ‘प्रीमियम स्पोर्ट्स’ ऑफरिंग के रूप में बेचा जाता था। हाल ही में इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा गया था। पहले इसे हीरो होंडा के बैज के साथ बेचा जाता था। 200 सीसी प्लस फेयरड बाइक सेगमेंट में ये सबसे चहेती बाइक हुआ करती थी। Karizma को फ्रंट फेयरिंग एक बड़ी बाइक का एहसास कराती थी। फ्यूल इंजेक्शन और ऑइल कूलिंग के साथ Karizma का ZMR वैरिएंट आया जो फुली फेयरड वर्जन था। ZMR के स्पोर्टी डिजाइन के चलते इसे युवा बाइकर्स के बीच काफी तेजी से पॉपुलैरिटी मिली थी।

 

 

ये बाइक रिफाइंड इंजन, आरामदायक स्टांस और भरोसेमंद मैकेनिकल्स के चलते लम्बी दूरी की टूरिंग के लिए भी फेमस हुई। लेकिन, एक दौर आया जब ज्यादा मॉडर्न बाइक्स के आने लगी और इसकी पॉपुलैरिटी  गिरती चली गयी। आखिरकार 2016 में Karizma R और Karizma ZMR को बंद कर दिया गया था।  लेकिन, हमें जो जानकारी मिली है उससे पता चला है कि कंपनी ने एक बार फिर Karizma ZMR को बेचना शुरू कर दिया है।

 

 

2018 Hero Karizma ZMR के स्पेक्स में कोई बदलाव नहीं हैं। पिछले मॉडल की तरह ही, ZMR को पॉवर इसके 223-सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन से मिलता है जो अधिकतम 20 बीएचपी और 19.7 एनएम उत्पन्न करता है। इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 129 किमी/घंटे की है। ZMR में आगे और पीछे दोनों ही जगह डिस्क ब्रेक हैं। लेकिन, इसमें ABS ऑफर नहीं किया जाता है। अब देखना होगा कि एक बार फिर बाजार में आने के बाद ये बाइक अपने मार्डन प्रतिद्वंदियों को टक्कर दे पाती है या नहीं?
 

Created On :   29 July 2018 5:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story