Hero XPulse 200 और 200T भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Hero XPulse 200 and 200T Launch in India, Know Price and Features
Hero XPulse 200 और 200T भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Hero XPulse 200 और 200T भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दमदार इंजन के साथ शानदार फीचर्स वाली बाइक युवाओं की पहली पसंद होती हैं। Hero XPulse ऐसी ही पावरफुल बाइक्स है, यह बाइक लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्हाल इसको लेकर युवाओं का  इंतजार खत्म हो गया है, देश की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी Hero ने अपनी XPulse 200 और XPulse 200T को बुधवार को लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने Xtreme 200R का फुली फेयर्ड वर्जन Xtreme 200S को भी पेश किया है। Hero MotoCorp ने घोषणा की है कि इन तीनों बाइक की डिलीवरी 10 दिन में शुरू हो जाएगी। 

कीमत
लॉन्च की गई बाइक में Hero XPulse 200 के Carb वेरियंट ( कैब्युरेटेड वर्जन) की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 97,000 रुपए है। वहीं, XPulse 200 के फ्यूल-इंजेक्टेड वेरियंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रखी गई है, जबकि XPulse 200T केवल Carb वेरियंट में पेश की गई है, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 94,000 हजार रुपए है। आपको बता दें कि दोनों बाइक्स को कंपनी ने सबसे पहले EICMA 2017 में पेश किया था। इसके बाद इनका प्रोडक्शन वर्जन पिछले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसके अलावा Xtreme 200S की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 98,500 रुपए है।

इंजन
XPulse 200 और XPulse 200T ही बाइक्स में 200cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 18.4 bhp की पावर और 17.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के फ्रंट में लॉन्ग ट्रेवल टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स अप सस्पेंशन और रियर में एक मोनोशॉक यूनिट दी गई है। 

ब्रेकिंग सिस्टम 
XPulse 200 और XPulse 200T के फ्रंट में 276mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि रियर में 220mm डिस्क ब्रेक है। बेहतर सेफ्टी ब्रेकिंग के लिए इन बाइक्स में सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है। 

फीचर्स
2019 Hero XPulse 200 और XPulse 200T में में ऑफ-रोड और टूअरिंग के लिए कई सारे बदलाव और फीचर्स शामिल किए गए हैं। XPulse 200 के फ्रंट में 21 इंच व्हील के साथ स्पोक्ड व्हील्स और रियर में एक 18-इंच व्हील के साथ डुअल पर्पज टायर दिया गया है। 

XPulse 200T एक रोड-फ्रेंडली वर्जन है और इसमें एलॉय व्हील्स के साथ रोड बेस्ड टायर्स दिए, पारंपरिक एग्जॉस्ट और एक टॉल विंडस्क्रीन दी गई है। XPulse 200 और XPulse 200T में हीरो ऐप के साथ ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, फुल-LED हेडलैंप और एक LED टेललाइट दी गई है। 
 

Created On :   1 May 2019 10:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story