ओलंपिक पदक विजेता को मिली Mahindra XUV700 Javelin Edition, जानें इसकी खूबियां 

Olympic medalist get Mahindra XUV700 Javelin Edition, know its features
ओलंपिक पदक विजेता को मिली Mahindra XUV700 Javelin Edition, जानें इसकी खूबियां 
उपहार ओलंपिक पदक विजेता को मिली Mahindra XUV700 Javelin Edition, जानें इसकी खूबियां 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी ने अपना वादा पूरा करते हुए ओलंपिक पदक विजेता सुमित एंटिल को XUV700 गिफ्ट कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हम काफी उत्साहित हैं, क्योंकि हम पहली बार व्यक्तिगत XUV700 को @sumit_javelin उपहार में दे रहे हैं, जिन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में पूरे देश को गौरवान्वित किया। एक बार फिर, भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए धन्यवाद।"

बता दें कि, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने पहले घोषणा की थी, कि XUV700 जेवेलिन एडिशन टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक विजेताओं को उपहार में दी जाएगी। आइए जानते हैं इस शानदार एसयूवी के बारे में...

इन विजेताओं को मिलेगी एसयूवी
सुमित एंटिल ने 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक में पुरुषों की जेवेलिन थ्रो F64 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा XUV700 एसयूवी नीरज चोपड़ा और अवनी लेखरा को भी उपहार में दी जाएगी। जिन्होंने हाल ही में आयोजित ओलंपिक/पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरांवित किया।

XUV 700 जेवलिन एडिशन
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को उपहार के रूप में दी जाने वाली एक्सयूवी700 जेवलिन एडिशन एक विशेष पेंट स्कीम के साथ आती है। इसमें सामने की स्ट्रेट ग्रिल स्लैट्स, रियर डिकल्स और ब्रांड लोगो पर भी दी गई है। वहीं इंटी​रियर में बाहर की तरह कलर का यूज किया गया है। 

बात करें एक्सटीरियर की तो यह मौजूदा एसयूवी के मुकाबले काफी आकर्षित नजर आती है। इसमें सुनहरे कलर का उपयोग किया गया है, जो कि एक्सीटिरयर के साथ अंदर भी देखने को मिलेगा। कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा इसकी बाकी डिटेल्स में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।

इंजन और पावर
XUV700 में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें  2.0L टर्बो-पेट्रोल और 2.2L टर्बो-डीजल इंजन देखने को मिलता है। ये दोनों इंजन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर वाले आंकड़े विकसित करते हैं। 2.0L mStallion टर्बो-पेट्रोल यूनिट 197 Hp का रेटेड पावर आउटपुट देता है, जबकि टर्बोचार्ज्ड ऑयल बर्नर 182 Hp का आउटपुट देता है।

कीमत
XUV700 को 11.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। कंपनी द्वारा XUV700 के लिए पहली 25,000 बुकिंग शुरू करने के बाद मूल्य निर्धारण को संशोधित किया गया था। वहीं इस एसयूवी की वर्तमान कीमत 12.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से लेकर 22 .89 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए तक के टॉप-स्पेक ट्रिम AX7 लक्ज़री (सेवन सीटर) + AWD के लिए है। 

Created On :   30 Oct 2021 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story