ऐसा क्या हुआ कि इस कार की वजह से प्रियंका चोपड़ा को मिला नोटिस

Pay tax on Toyota Prius Hybrid, IT Dept tells Priyanka Chopra.
ऐसा क्या हुआ कि इस कार की वजह से प्रियंका चोपड़ा को मिला नोटिस
ऐसा क्या हुआ कि इस कार की वजह से प्रियंका चोपड़ा को मिला नोटिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक कार की वजह से मशहूर फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस का सामना करना पड़ा है। दरअसल साल 2010 में प्रियंका को Toyota की Prius Hybrid कार मिली थी। प्रियंका ने इस कार को तोहफे के तौर पर पेश करके इस पर इन्कम टैक्स नहीं दिया था। इन्कम टैक्स अप्लेट ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाया है कि प्रियंका चोपड़ा को 27 लाख रुपये (जो कि Toyota Prius की कीमत है) पर टैक्स चुकाना होगा। कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा को Prius कार Toyota ने कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर होने के तौर एक प्रचार अभियान में दी थी।

 

Image result for Toyota Prius Hybrid 2010

 

भारत में कई मशहूर हस्तियों को कार निर्माताओं की तरफ से प्रमोशन के लिए महंगी कारें मिलती हैं। ऐसा कंपनियां अपनी कारों को प्रमोट करने के लिए करती हैं। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं कि ये मशहूर हस्तियां ऐसी कारों को कंपनी की तरफ से तोहफे के तौर पर पेश करती हैं तो तोहफों पर कोई टैक्स नहीं लगता। मगर एक कंपनी किसी दूसरी कंपनी या व्यक्ति को तोहफा नहीं दे सकती। इन्कम टैक्स अप्लेट ट्रिब्यूनल के नए फैसले के अनुसार तोहफे का आदान-प्रदान दो व्यक्तियों के बीच में ही हो सकता है। इन्कम टैक्स अप्लेट ट्रिब्यूनल के इस फैसले के बाद कई मशहूर हस्तियां जो महंगी कारों को तोहफे के तौर पर पेश करती हैं वो टैक्स भरने पर बाध्य हो सकती हैं।

 

Related image

 

अगर Prius की बात करें तो ये Toyota की भारतीय बाजार में पहली hybrid car है। ये कार 2010 में लॉन्च की गयी थी और Prius की 3rd generation कार भारत में completely built unit के तौर पर इम्पोर्ट की गयी थी। इसका मतलब ये भी हुआ कि उस वक्त इस कार की कीमत 26.55 लाख रुपये थी और इस वजह से काफी महंगी साबित हुई। इस कार का मकसद Toyota की भारत में ब्रांड इमेज बनाना था कि कंपनी भारत में extremely fuel efficient और low emission कार्स बना सकती है। Prius Hybrid की भारत में कभी भी अच्छी बिक्री नहीं हुई क्योंकि इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी।

 

फिलहाल Toyota भारत में 4th generation Prius Hybrid बेच रही है। ये कार February 2017 में भारत में लॉन्च हुई थी और इसमें 1.8 liter Atkinson cycle petrol engine है जो 97 Bhp की पीक पॉवर और 142 Nm की अधिकतम टार्क पैदा करता है।  इस इंजन की मदद करता है लिथियम बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रिक मोटर। Prius Hybrid का एवरेज 23.91 किलोमीटर प्रति लीटर है और ये भारत में सबसे ज्यादा fuel efficient पेट्रोल कारों में से एक थी। ये CVT automatic transmission वाली फ्रंट-व्हील ड्राइव कार है | इसकी कीमत 45.23 लाख रुपये थी।

 

Created On :   28 Jan 2018 3:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story