प्योर ईट्रायस्ट 350 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फुल चार्ज में तय करेगी 140 किमी की दूरी

Pure eTryst 350 electric bike launched, will cover 140 km in full charge
प्योर ईट्रायस्ट 350 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फुल चार्ज में तय करेगी 140 किमी की दूरी
ईवी प्योर ईट्रायस्ट 350 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फुल चार्ज में तय करेगी 140 किमी की दूरी
हाईलाइट
  • Pure Etryst 350 को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है
  • एक्स-शोरूम कीमत 1
  • 54
  • 999 रुपए रखी गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी प्योर ईवी (Pure EV) ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक प्योर ईट्रायस्ट 350 (Pure eTryst 350) लॉन्च कर दी है। Pure Etryst 350 को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है। जिसमें टैन रेड, पंच ब्लैक और सी ब्लू रंग शामिल हैं। 

फिलहाल यह बाइक भारत के टियर  शहरों में उपलब्ध होगी। PureEV का दावा है कि बाइक को देश भर में फैले कंपनी के 100 डीलरशिप पर उपलब्ध कराया जाएगा। बात करें कीमत की तो, Pure Etryst 350 इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,54,999 रुपए रखी गई है।

50,000 किमी की वारंटी
Pure Etryst 350 केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया पहल है और इसे हैदराबाद में कंपनी के प्रॉडक्शन प्लांट में डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है। कंपनी eTryst 350 की बैटरी पर 5 साल या 50,000 किमी की वारंटी दे रही है। 

पावर  
कम्पनी का दावा है कि यह बाइक भारत में इंटरनल कंब्शन इंजन मोटरसाइकिलों के बराबर पावर और टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें 4kW और 3kW नॉमिनल पीक आउटपुट मिलती है। कंपनी के मुताबिक यह 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में कुल तीन ड्राइव मोड मिलते हैं। इसमें पहला ड्राइव (60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) है, दूसरा मोड क्रॉस ओवर (75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) है और तीसरा और आखिरी थ्रिल (85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ) मोड शामिल है।  

बैटरी
बाइक 3.5 kWh बैटरी के साथ आती है जिसे भारत में भी विकसित किया गया है। इसके साथ 84V 8A चार्जर भी आता है। बाइक की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह सिंगल चार्ज पर यह बाइक 140 किमी की दूरी कर सकती है।

 

 


 

Created On :   27 Aug 2022 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story