Yamaha ने FZ 25 और Fazer 25 को किया रिकॉल, जानिए कारण

Yamaha recall FZ25 and Fazer 25, know the reason
Yamaha ने FZ 25 और Fazer 25 को किया रिकॉल, जानिए कारण
Yamaha ने FZ 25 और Fazer 25 को किया रिकॉल, जानिए कारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Yamaha ने अपनी Yamaha FZ 25 और Yamaha Fazer 25 की 13,348 यूनिट्स को रिकॉल किया है। Yamaha Motor India ने इन बाइक्स को खुद से रिकॉल किया है। रिकॉल की गईं सभी मोटरसाइकिल जून 2019 की शुरुआत में बनाई गई हैं। कंपनी इन्हें फ्री में ठीक करेगी, जिसके लिए यामाहा के किसी भी आधिकारिक डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

कंपनी ने इन मोटरसाइकिल्स को रिकॉल करने का कारण हेड कवर बोल्ट का ढीला होना बताया है। इसमें FZ 25 की 12,620 यूनिट्स और Fazer 25 मोटरसाइकिल की 728 यूनिट्स शामिल हैं।

ऐसे करें संपर्क
यदि आप भी Yamaha FZ 25 या Fazer 25 यूजर हैं और कंपनी बाइक को रिकॉल नहीं किया है। तो आप खुद से भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि वह डीलर पार्टनर के साथ इस समस्या के लिए ध्यान से काम कर रही है। 

इंजन और पावर
आपको बता दें कि दोनों ही बाइक्स Yamaha FZ 25 और Fazer 25 में समान 249 cc, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8000 rpm पर 20.6 bhp की पावर और 6000 rpm पर 20 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।

दो नई बाइक लॉन्च
यहां बता दें कि कंपनी ने हाल ही में भारत में अपनी दो नई बाइक FZ-FI और BS6 FZS-FI लॉन्च की हैं। दोनों ही बाइक BS6 इंजन से लैस हैं। दोनों ही बाइक्स में सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया है। इनमें FZ के अपग्रेट वेरिएंट के साथ कंपनी ने FZS-FI को दो नए रंगों में पेश किया है। इनमें डार्कनाइट और मेटालिक ग्रे कलर शामिल हैं।

Created On :   15 Nov 2019 11:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story