- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हेमंत खंडेलवाल बने मध्य प्रदेश...
मध्यप्रदेश बीजेपी में बड़ा बदलाव: हेमंत खंडेलवाल बने मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव, सीएम मोहन यादव की थे पसंद

- मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश किसको बनाया
- नर्विरोध चुने गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
- खंडेलवाल 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और बने विधायक
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल को निर्विरोध नए अध्यक्ष बन दिया गया है। हालांकि अभी तक भाजपा ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इशारा किया और फिर खंडेलवाल को सीएम मंच पर ले गए। बता दें कि बीजेपी ने बीते दिन चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। जिसमें 2 जुलाई को वोटिंग होना बताया था। लेकिन हेमंत के सामने कोई उम्मीदवार नहीं होने के कारण उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।
निर्विरोध चुने गए हेमंत
नामांकन के दौरान खंडेलवाल पहली पंक्ति में बैठे थे जैसे ही सीएम को हितानंद शर्मा इशारा मिला वह खंडेलवाल की पीठ पर हाथ रखकर मंच की पर ले गए। जिसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर और सरोज पांडे के सामने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यलाय के सभागर में चुनाव अधिकारी और चुनाव प्रभारी के साथ ही पर्यवेक्षक सरोज पाण्डे और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं।
बता दें कि, भाजपा के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का जन्म 3 सितंबर 1964 में उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। उन्होंने B.Com LL.B. की पढ़ाई की हुई हैं। उनके पिता विजय खंडेलवाल सांसद थे और मौत साल 2008-09 में हुई। जिसके बाद बैतूल में उपचुनाव हुए और पहली बार सांसद बने। साल 2013 से 2018 तक बैतूल के विधायक पद पर रहे। फिर 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने।
पार्टी में उनकी भूमिका
वह बैतूल के भाजपा जिला अध्यक्ष भी रह चुके है। पूर्व में वह भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष भी बने थे। वर्तमान में वह कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।
Created On :   1 July 2025 6:51 PM IST