66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान: आयुष्मान-विक्की बेस्ट एक्टर, कीर्ति सुरेश बेस्ट एक्ट्रेस

66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान: आयुष्मान-विक्की बेस्ट एक्टर, कीर्ति सुरेश बेस्ट एक्ट्रेस
हाईलाइट
  • 23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया
  • फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के PIB कॉन्फ्रेंस हॉल हुआ
  • बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड 'अंधाधुन' को व 'पद्मावत' को बेस्ट कोरियोग्रफी अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। यह कार्यक्रम शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के PIB कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड "अंधाधुन" को दिया गया है वहीं फिल्म "पद्मावत" को बेस्ट कोरियोग्रफी अवॉर्ड दिया गया है। संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड जबकि बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड "बधाई हो" को दिया गया है। 

इसके अलावा उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड मिला है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के लिए अवॉर्ड दिया गया है। बता दें कि हर वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा अप्रैल में की जाती थी, लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। इस वर्ष कौन कौन से विजेता हैं इस अवॉर्ड में शामिल, आइए जानते हैं...

बेस्ट फिल्म अवॉर्ड
बेस्ट फीचर फिल्म- हेलारू (गुजराती)

बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- अंधाधुन

बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती

बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता

बेस्ट असमी फिल्म- बुलबुल कैन सिंग

बेस्ट मलयालम फिल्म- सुदानी फ्रॉम नाइजिरिया

बेस्ट कोंकणी फिल्म- अमोरी

बेस्ट गुजराती फिल्म- रेवा

बेस्ट तमिल फिल्म- बराम

बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा

बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल

बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म- अमोली

बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रूद डार्कनेस

बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म- ताला ते कुंजी

बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर

बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुुन), विक्की कौशल (उरी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे (चुंबक)

बेस्ट सिंगर और म्युजिक अवॉर्ड

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह, सॉन्ग बिंते दिल... (पद्मावत)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- बिंदू मालिनी, नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा (उरी)

इसके अलावा इस समारोह में डायेक्टर, स्क्रीनप्ले, कास्ट्यूम डिजाइनर, डायलॉग, कोरियोग्राफी और लिरिक्स सहित अन्य श्रेणी में अवॉर्ड दिए गए। 

बेस्ट डेब्यू डायेक्टर- सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल (मराठी)

बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- अंधाधुन

बेस्ट डायलॉग- तारीख (बंगाली)

बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)

बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत (घूमर)

बेस्ट लिरिक्स : नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- KGF (कन्नड़) AWE (तेलुगू)

बेस्ट एक्शन- केजीएफ (कन्नड़)

बेस्ट लिरिक्स- नाथीचरामी (कन्नड़)

Created On :   9 Aug 2019 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story