लाल सिंह चड्ढा: रिलीज हुआ मोशन पोस्टर और रिलीज डेट, 'क्या पता कहानी...'

लाल सिंह चड्ढा: रिलीज हुआ मोशन पोस्टर और रिलीज डेट, 'क्या पता कहानी...'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म "ठ्ग्स आफ हिंदुस्तान" की असफलता के बाद सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इस साल अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" के बारे में अनाउंस किया। तब से ही इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। आमिर ने हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर दर्शकों के साथ शेयर किया है और इसकी रिलीज डेट भी बताई है।

एक्टर ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही इसे शेयर करते हुए आमिर ने लिखा कि ""क्या पता हम में है कहानी, या है कहानी में हम।"" इसके साथ ही यह बताया गया है कि फिल्म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक लीड कैरेक्टर में थे। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। फॉरेस्ट गंप को काफी पसंद किया गया। फॉरेस्ट गंप की शुरुआत भी ऐसे ही होती है जैसे लाल सिंह चड्ढा के मोशन पोस्टर में दिखाया गया है।

बता दें अद्वैत चंदन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ आमिर और वायकॉम 18 स्टूडियो मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।  आमिर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। इस फिल्म के लिए आमिर ने अपना 20 किलो वजन भी कम किया है और अपनी दाढ़ी भी बढ़ाई है। खास बात यह है कि आमिर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान हैं। दोनों इसके पहले थ्री इडियट और तलाश में नजर आ चुके हैं। 

Created On :   6 Nov 2019 8:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story