फिल्म बाजीगर ने पूरे किए 26 साल, काजोल ने शेयर किया बुमेरांग वीडियो

फिल्म बाजीगर ने पूरे किए 26 साल, काजोल ने शेयर किया बुमेरांग वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। साल 1993 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अब्बास-मस्तान की फिल्म बाजीगर उस दौर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख विलेन के किरदार में थे और उनके साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी भी थीं। आज भी इस फिल्म को इसके संवाद हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं और इसके गानों के लिए याद किया जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Oops! still don’t have black eyes #26YearsOfBaazigar

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

इस फिल्म ने मंगलवार को अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं और इसे सेलीब्रेट करने के लिए काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक बुमेरांग वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में काजोल आंख मारते हुए नजर आ रही हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ऊप्स! काली आंखें तो अभी भी नहीं है... हैशटैगबाजीगरके26साल।

बाजीगर वह पहली सुपरहिट फिल्म है जिसमें शाहरुख और काजोल ने पहली बार एक-दूसरे के साथ काम किया था और यही वह फिल्म है जिससे शिल्पा शेट्टी ने अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म काफी हद तक साल 1991 में आई थ्रिलर फिल्म ए किस बिफोर डाइंग पर आधारित है। फिल्म में राखी और जॉनी लीवर भी मुख्य किरदारों में थे।

Created On :   12 Nov 2019 10:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story