India's most wanted trailer: इंटेस और गंभीर किरदार में नजर आ रहे अर्जुन, ब्लॉकबस्टर हो सकती है फिल्म

Actor Arjun Kapoors Film Indias Most Wanted Trailer Release
India's most wanted trailer: इंटेस और गंभीर किरदार में नजर आ रहे अर्जुन, ब्लॉकबस्टर हो सकती है फिल्म
India's most wanted trailer: इंटेस और गंभीर किरदार में नजर आ रहे अर्जुन, ब्लॉकबस्टर हो सकती है फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की अ​पकमिंग फिल्म "इंडियाज मोस्ट वान्टेड" का ट्र्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन की मेहनत साफ नजर आ रही हैं। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अर्जुन ने भी कमर कस ली है और एक अच्छे कंटेंट के साथ दर्शकों के सामने एक बार फिर हाजिर हैं।

2.30 सेकंड के ट्रेलर में अर्जुन कपूर का दमदार ​रुप देखने को मिलता है। ट्रेलर में अर्जुन कपूर हर फ्रेम में जमे हैं। अर्जुन कपूर की एक्टिंग में संजीदगी और मेहनत साफ नजर आती है। फिल्म में एक्टर इंटेस और गंभीर किरदार में हैं। बैकग्राउंड स्कोर दमदार है। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस का कहना है ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार है। बता दें फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है ट्रेलर में
देशभर में हो रहे सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बाद अर्जुन कपूर अपने 4 साथियों के साथ भारत के ओसामा को धर दबोचने का फैसला करते हैं। वो भी बिना हथियारों और सपोर्ट-फंड के बिना। इस काम के लिए उन्हें IB से मदद नहीं मिलती। अर्जुन और उनकी टीम आतंकी के सरगना की तलाश में नेपाल के काठमांडू जाते हैं। वहां सर्च ऑपरेशन जारी रहता है। अर्जुन कपूर की स्पेशल टीम के पास ओसामा को पकड़ने के लिए सिर्फ 4 दिन हैं। 5 जाबांज जासूसों की कहानी बयां करती इंडियाज मोस्ट वान्टेड का ट्रेलर रोमांच से भरा है। फिल्म में अर्जुन कपूर प्रभात कपूर के रोल में दिखेंगे।

लोगों ने बताया अर्जुन की दमदार वापसी
बॉक्स आफिस पर अर्जुन की आखिरी फिल्म नमस्ते इग्लेंड थी। फिल्म कब पर्दे पर लगी और कब हटी इस बात का अंदाजा नहीं लग सका। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद यह अर्जुन का अच्छा कमबैक है। दर्शक भी अर्जुन के इस रुप को पसंद कर रहे हैं। 

Created On :   2 May 2019 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story