महाराष्ट्र में हुई राजनीति पर एक्टर जावेद जाफरी ने कसा तंज, लोग कर रहे पसंद

Actor Javed Jaffrey Comment On Maharashtra Politics
महाराष्ट्र में हुई राजनीति पर एक्टर जावेद जाफरी ने कसा तंज, लोग कर रहे पसंद
महाराष्ट्र में हुई राजनीति पर एक्टर जावेद जाफरी ने कसा तंज, लोग कर रहे पसंद

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। महाराष्ट्र में भाजपा और अजित पवार द्वारा सरकार बना ली गई है, लेकिन रातों- रात हुए हुए राजनीतिक उलटफेर से हर कोई चौंका हुआ है और अपने पक्षों को रखा है। वहीं इस मामले में बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी अपना पक्ष सोशल मीडिया पर रखा। 

जावेद ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "एक सवाल जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया है।" जावेद ने एक अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं चुनाव के बाद अपना वोट बदलना चाहता हूं, क्या मैं ऐसा कर सकता हूं? यदि नहीं, तो नेता चुनाव के बाद अपनी पार्टी कैसे बदल सकते हैं?" 

जावेद के इस पोस्ट को बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग उनके पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। बता दें शुक्रवार रात शिवसेना ने महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद से सभी इस इंतजार में थे कि उद्धव ठाकरे सरकार बनाएंगे। 

लेकिन शनिवार सुबह जब लोगों की नींद ​खुली तो शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने शिवसेना के सपनों पर पानी फेर दिया। एनसीपी द्वारा खेले गए दाव पेच के बाद देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

Created On :   23 Nov 2019 9:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story