प्रियंका और निक करने वाले हैं इस अवॉर्ड की घोषणा, एक्ट्रेस ने पूछा- क्या मैं अकेले अनाउंसमेंट कर सकती हूं ?

Actress priyanka chopra and nick jonas shares a video for oscar award
प्रियंका और निक करने वाले हैं इस अवॉर्ड की घोषणा, एक्ट्रेस ने पूछा- क्या मैं अकेले अनाउंसमेंट कर सकती हूं ?
प्रियंका और निक करने वाले हैं इस अवॉर्ड की घोषणा, एक्ट्रेस ने पूछा- क्या मैं अकेले अनाउंसमेंट कर सकती हूं ?

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस जल्द ही 93 ऑस्कर अवार्ड में नॉमिनेशन्स की घोषणा करने वाले है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने दी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए ये सवाल भी पूछा कि,क्या मैं अकेले अनाउंसमेंट कर सकती हूं ?...जिसके बाद उन्होंने लिखा, मजाक कर रही हूं। 

क्या कहा वीडियो में 

  • वीडियो में प्रियंका और निक काफी खुश नजर आ रहे है।
  • प्रियंका वीडियो में कहती है कि, हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं, मुझे बताए बिना हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे है।
  • जैसे ही प्रियंका ये बात कहती है उनके पीछे खड़े निक जोनस कहते है कि, आप पहले ही सबको बता चुकी है।
  • फिर प्रियंका बोलती है कि, हम ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा करने वाले हैं, हमें लाइव देखें।
  • इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने अकैडमी को टैग करते हुए लिखा कि, क्या कोई चांस है कि मैं ऑस्कर नॉमिनेशंस के अनाउंसमेंट अकेले करूं?, मजाक कर रही हूं।

ऑस्कर नॉमिनेशंस की कब होगी घोषणा

  • दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड की सोमवार को दो पार्ट्स ऑस्कर नॉमिनेशंस का लाइव प्रेजेंटेशन होने वाला है।
  • इस बार इसमें 23 अगल-अलग कैटगरी में नॉमिनेशंस होने जा रहे है।
  • बता दें कि, इन नॉमिनेशंस का टेलीकास्ट Oscars.com, Oscars.org और अकैडमी के डिजिटल प्लैटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ग्लोबल लाइव स्ट्रीम होगा।
  • हर बार इस अवॉर्ड का नॉमिनेशन फरवरी में शुरू होता है लेकिन इस बार ये 26 अप्रैल को होने वाले है।
  • कोरोना महामारी की वजह से सारी चीजे इस साल देर से शुरु हो रही है। 

Created On :   11 March 2021 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story