एक बार फिर अपने पति की उम्र को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

Actress Priyanka Chopra Getting Trolled For Her Instagram Post
एक बार फिर अपने पति की उम्र को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
एक बार फिर अपने पति की उम्र को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालही में उन्हें उनकी एक पोस्ट की वजह से ट्रोल किया गया। दरअसल, प्रियंका ने अपनी और निक की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

प्रियंका ने लिखा था कि गर्व की बात है जब आप 27 साल की उम्र में अपना टकीला खरीद लेते हो। इस पोस्ट के बाद प्रियंका को ट्रोल किया जाने लगा। क्योंकि पोस्ट में प्रियंका ने निक की उम्र 27 साल बताई है। जबकि इस समय उनकी उम्र 26 साल है। निक 16 दिसम्बर को 27 साल के होंगे। यूजर्स ने प्रियंका की इस गलती को ठीक किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

So proud. When you own your own tequila at 27! @villaone

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

एक यूजर ने लिखा कि निक को अभी 14 दिन हैं 27 के होने में। वहीं एक ने लिखा कि टैक्निकली वो 26 के हैं। ऐसे ही और भी कई कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं निक ने प्रियंका की इस पोस्ट पर लिखा कि  मेरी ब्यूटीफुल डेट। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म "द स्काइ इज पिंक" में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से प्रियंका 3 साल बाद बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। प्रियंका के साथ मूवी में फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Created On :   4 Sep 2019 2:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story