रवीना का नाम उनके पिता रवि और मां वीना को मिलाकर रवीना रखा गया है। उनका निकनेम 'मुनमुन' है जो उनके मामा एक्टर मैकमोहन ने दिया था। रवीना ने अपने कॅरियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। 'पत्थर के फूल' रवीना की पहली फिल्म थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म् तो ज्यादा नहीं चल सकीं, लेकिन फिल्म के गानों ने धमाल मचा दिया।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Bollywood
- Actress Raveena Tandon 45th Birthday, Personal Life, Career
दैनिक भास्कर हिंदी: B'Day: 'शहर की लड़की' रवीना टंडन का जन्मदिन आज, जानें उनके बारे में कई ये बातें
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अपनी अंखियों से गोली मारने वाली रवीना टंडन आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुम्बई में हुआ था। महज 16 साल की उम्र से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रवीना 90 के दशक की हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं। बॉलीवुड गलियारों में अक्षय और उनके रिलेशन की काफी चर्चाएं होती हैं। लेकिन रवीना का पहला क्रश कोई और ही था। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।


एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया था कि वह और अजय एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। उन्हें उस वक्त बहुत दुख हुआ था, जब अजय ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया था।

बॉलीवुड गलियारों में अक्षय और रवीना के अफेयर की खूब चर्चा होती है। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। इसके बाद अक्षय के 'दिलफेंक' मिजाज की वजह से ये रिश्ता परवान नहीं चढ़ा। ये बातें खुद रवीना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बताई थीं। अक्षय से सगाई के बाद वे रात-रात भर सो नहीं पाती थीं। अक्षय कुमार से सगाई टूटने के बाद रवीना काफी परेशान रहने लगी थीं। उनका किसी काम में मन नहीं लगता था। साथ ही उन दिनों उनके पास फिल्में भी नहीं थी। इसी दौरान एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें फिर से जीने का हौसला मिला। रवीना के मुताबिक वह घर से परेशान होकर अपनी गाड़ी में जा रही थी कि रास्ते में उन्होंने कई गरीब लोगों को जीवन के लिए संघर्ष करते देखा। जिनके पास साधनों का अभाव था मगर जी रहे थे। बस इसी बात ने रवीना को भी जीने के लिए प्रेरित किया।

रवीना सोशल वर्क में काफी आगे रहती हैं। शादी के पहले ही उन्होंने दो बेटियों को गोद ले लिया था। जिनमें से एक की रवीना ने शादी भी कर दी है। वहीं, रवीना ने खुद फिल्ममेकर अनिल थड़ानी से शादी की है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इस तरह रवीना चार बच्चों की मां है।

अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली रवीना पहला क्रश ऋषि कपूर थे। 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन के दौरान रवीना ने ये बातेंं बताईं। इस फिल्म में ऋषि के बेटे रणबीर कपूर के साथ रवीना ने काम किया है। रवीना के मुताबिक रणबीर को देखते ही उन्हें ऋषि की याद आ जाती थी।

खूबसूरत रवीना नैचुरल ब्यूटी को बहुत पसंद करती हैं। वे खुद को भी नैचुरल ब्यूटी मानती हैं। रवीना ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्मों में डेब्यू के करीब 9 साल बाद पहला ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया। जिसमें उन्होंने अपनी आईब्रोज बनवाईं थीं।

अपने डांस स्टाइल और हॉटनेस के चलते पहचान बनाने वाली रवीना को फिल्म 'दमन' के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल चुका है।साल 2012 में रवीना का एक और अवतार देखने को मिला, जब वह टीवी शो होस्ट करती नजर आईं। उन्होंने एक निजी चैनल के लिए 'इसी का नाम जिंदगी' है शो होस्ट किया। शो में वह सेलेब्स की जिंदगी पर रोशनी डालती थीं। फिलहाल रवीना डांस रिएलिटी शो नच बलिए को जज कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की अलावा टॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने साउथ के स्टार नागार्जुन के साथ 'अग्निसाक्षी' फिल्म की। इसके अलावा भी रवीना ने कई और तेलुगु फिल्मों में काम किया। रवीना अपने कॅरियर में ऐसे ही आगे बढ़ती रहीं। उनके 45 वे जन्मदिन पर उन्हें हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Diwali Fashion: बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये लेटेस्ट आउटफिट, दिवाली पर आपको देंगे ट्रेंडी संस्कारी लुक
दैनिक भास्कर हिंदी: बॉलीबुड सितारों ने किया मतदान, अस्पताल से लौटे अमिताभ नहीं कर सके वोटिंग
दैनिक भास्कर हिंदी: पिता बनने के बाद सेल्फिश हो गए हैं शाहिद, करने लगे हैं अपने पेरेंट्स की ज्यादा इज्जत
दैनिक भास्कर हिंदी: अब 'तांडव' करते नजर आएंगे सैफ, इस शो पर आधारित वेब सीरीज में निभाएंगे नेता की भूमिका
दैनिक भास्कर हिंदी: मां बनना चाहती हैं दीपिका! बेबी प्लानिंग को लेकर कही ये बात