सोहा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड की पढा़ई करने गईं। सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री की। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोहा ने बैंक में काम करना शुरू किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटीबैंक में काम किया है।
- क्रिकेटर युवराज सिंह समेत मशहूर लोगों को हाईकोर्ट की नसीहत, कहा- सोच-समझकर बोलें
- नरेंद्र मोदी मुझे नहीं डरा सकते हैं, इसका एकमात्र कारण है कि मैं भ्रष्ट नहीं हूं: राहुल गांधी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात'
- चिराग पासवान ने खुद को बताया शबरी का वंशज, राम मंदिर के निर्माण के लिए दिए 1.11 लाख रुपये
- असम: कांग्रेस नेतृत्व वाले महागठबंधन का हुआ विस्तार, बीपीएफ और राजद शामिल
B'day: फिल्मों से दूरी बना राइटर बनीं सोहा अली खान, बंगाली फिल्म से की थी कॅरियर की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1978 को नई दिल्ली में हुआ था। सोहा पटौदी खानदान के नौवे नवाब मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं। उनकी मां शर्मिला टैगोर 70 और 80 के दशक की फेमस अदाकारा रह चुकी हैं। तीन भाई बहनों के परिवार में सोहा सबसे छोटी हैं। बॉलीवुड में सोहा ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 2004 में की थी। सोहा एक्ट्रेस होने के साथ साथ राइटर भी हैं। आज सोहा के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में।


सोहा अली खान एक्टर सैफ अली खान की बहन हैं। सैफ और सोहा कि अलावा उनकी एक बहन और भी है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। उनका नाम है सबा अली खान। सबा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वो एक डायमेंड चेन भी चलाती हैं।

सोहा ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा। बॉलीवुड में सोहा को पहचान फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली। इस फिल्म को लिए सोहा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

एक्ट्रेस ने साल 2015 में अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू संग शादी की थी। शादी से पहले कुणाल ने सोहा को 9 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था। सोहा और कुणाल खेमू एक प्यारी सी बेटी इनाया के पैरेंट्स हैं। बेटी के पैदा होने के बाद फिलहाल सोहा फिल्मों से दूर हैं। बेटी के जन्म के बाद सोहा ने एक किताब भी लिखी थी।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।