क्या आप जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा का ये राज, जानकर हो जाएंगे हैरान!

Actress Sonakshi Sinha Speaks On Her Relationship And Marriage Life
क्या आप जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा का ये राज, जानकर हो जाएंगे हैरान!
क्या आप जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा का ये राज, जानकर हो जाएंगे हैरान!

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा उन एक्टर्स में से हैं, जो ​अपनी निजी ​जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती। आए दिन जहां बॉलीवुड एक्टर्स का नाम किसी न किसी के साथ जोड़ा जाता है। ऐसे में बहुत कम ही हुआ होगा कि सोनाक्षी का नाम किसी को स्टार के साथ जोड़ा गया हो। हालही में सोना ने एक चैट शो में अपने लव अफेर्यस का खुलासा किया है।

बता दें सोनाक्षी से हाल ही में एक चैट शो के दौरान फिल्म इंडस्ट्री से किसी को डेट करने के बारे में पूछा गया और उस पर अपने विचार बताने के लिए कहा गया। इसका जवाब देते हुए सोना ने कहा कि "मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं किसी सुशील लड़के को डेट करूं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है।" उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्होंने अपने अतीत में इंडस्ट्री के एक स्टार को डेट किया था और किसी को इस बारे में भनक तक नहीं थी। उन्होंने कहा, "मैंने एक स्टार को डेट किया था और दुनिया को इस बारे में पता भी नहीं है।" लेकिन सोनाक्षी ने उसकी पहचान नहीं बताई। 

वे भले ​ही अपने रिशतों को छुपाकर रखना पसंद करती हो, लेकिन उनका यह जवाब चौंका देने वाला था। अपने रिलेशनशिप के बारे में कम बोलने वाली सोना रिश्ते में चीटिंग को बिल्कुल नहीं झेल सकती हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें कभी अपने बॉयफ्रेंड के चीटिंग करने के बारे में पता चले तो वे क्या करेंगी? इसपर सोनाक्षी ने जवाब दिया कि "वो दूसरा दिन देखने के लिए जिन्दा नहीं बचेगा।"

पिछले दिनों खबर थी कि सोनाक्षी, बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं, लेकिन सोनाक्षी ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया कि जब वे शादी का फैसला लेंगी तो खुद दुनिया को बता देंगी। उन्होंने कहा था, "जब ये फिक्स हो जाएगा, मैं खुद आकर दुनिया के सामने ये बात करूंगी। मैं नहीं मानती कि किसी को ऐसी बातें छुपानी चाहिए। मैं अपने काम में इतनी बिजी हूं कि शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं तो मुझे समझ में नहीं आता कि लोग कैसे ऐसी बातें सोच लेते है।"

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म खानदानी शफाखाना में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा और बादशाह होंगे। फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Created On :   20 July 2019 2:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story