Coronavirus: ऐश्वर्या और आराध्या की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने पर नानावटी अस्पताल से मिली छुट्टी, अभिषेक बच्चन ने शेयर की गुडन्यूज

Coronavirus: ऐश्वर्या और आराध्या की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने पर नानावटी अस्पताल से मिली छुट्टी, अभिषेक बच्चन ने शेयर की गुडन्यूज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण की शिकार हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 5 दिनों बाद ऐश्वर्या और आराध्या नानावटी अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। दोपहर करीब 3.25 मिनट पर अस्पताल से निकलते वक्त कार में ऐश्वर्या पीपीई किट पहने नजर आईं। उनकी कार लगभग 3.30 बजे "जलसा" के बगल में बने "वत्स" बंगले में दाखिल हुई। दोनों ही बंगले अंदर से आपस में जुड़े हुए हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने ये गुडन्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया। मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा। ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वे अब घर पर ही रहेंगे। अभिषेक ने इस बात की भी जानकारी दी है कि वो और उनके पिता अमिताभ बच्चन फिलहाल अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

 

कोरोना के संक्रमण के चलते ऐश्वर्या और आराध्या को जुहू स्थित बंगले "जलसा" में एक हफ्ते के लिए होम क्वॉरन्टीन किया गया था। मगर 17 जून को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के चलते ऐश्वर्या और आराध्या को नानावटी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

अमिताभ और अभिशेक बच्चन 11 जुलाई से नानावती में भर्ती
बता दें कि 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को नानावटी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक अमिताभ और अभिषेक की तबीयत भी ठीक है और उन दोनों को भी अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल सकती है। हालांकि अभिषेक ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वो और अमिताभ अस्पताल से कब डिस्चार्ज किए जाएंगे।

Created On :   27 July 2020 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story