अजय देवगन ने धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर कही ये बड़ी बात

Ajay Devgan Met Mahendra Singh Dhoni And Shared A Photo on Social Media
अजय देवगन ने धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर कही ये बड़ी बात
अजय देवगन ने धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर कही ये बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी सिंघम ने फोटो शेयर करते हुए दी। अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, क्रिकेट और फिल्म भारतीय धर्म को एकजुट करती है।

दरअसल, एक्टर अजय देवगन ने फिल्म "तान्हाजी" द अनसंग वॉरियर के प्रमोशन के दौरान कई जगह जाकर लोगों से मुलाकात की। इसी कड़ी में उन्होंने क्रिकेटर और पूर्व इंडियन कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात की। इसकी फोटो अजय ने सोशल मीडिया पर शेयर की। 

कुछ दी देर में वायरल हुई तस्वीर
अजय देवगन के फोटो शेयर करते ही ये तेजी से वायरल हो गया। उनके और एम एस धोनी के फैंस इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं इस फोटो को अब तक 765 बार रीट्वीट किया जा चुका है साथ ही हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। बता दें कि अजय देवगन और काजोल की पीरियड ड्रामा "तान्हाजी" द अनसंग वॉरियर आज रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में काजोल अजय देवगन की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है।

बता दें, अजय देवगन और काजोल की पीरियड ड्रामा "तान्हाजी" द अनसंग वॉरियर आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आएं। फिल्म में काजोल ने अजय देवगन की पत्नी का रोल प्ले किया है। इस फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। 

कैसी रही फिल्म की शुरुआत?
फिल्म तानाजी की बात करें तो ये फिल्म आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में जहां अजय के किरदार को पसंद किया जा रहा है, वहीं सैफ के नेगेटिव रोल को भी खूब सराहा जा रहा है। इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की शुरुआत हिट हुई है।

Created On :   10 Jan 2020 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story