माथे पर तिलक, लुंगी पहने हुए नजर आए बच्चन पांडे, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर

Akshay Kumars Film Bachchan Pandey First Poster Release And Date Also
माथे पर तिलक, लुंगी पहने हुए नजर आए बच्चन पांडे, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर
माथे पर तिलक, लुंगी पहने हुए नजर आए बच्चन पांडे, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर

डि​जिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के​ खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने हालही में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। यह पोस्टर उनकी फिल्म बच्चन पांडे का फर्स्ट लुक पोस्टर है। पोस्टर में अक्षय के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। यह​ फिल्म साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। इस फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जा रहा है। पोस्टर की बात करें तो इसमें अक्षय का लुक बहुत शानदार और आकर्षक है। अक्षय कुमार पोस्टर में लुंगी पहने, माथे पर तिलक, गले में हैवी चैन और हाथ में Nunchaku बेल्ट लिए दिखाई दे रहे हैं। 

उनके इस शानदार लुक को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग उनके लुक पर खतरनाक, शानदार, आग है आग जैसे कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगो को अक्षय का ये लुक कुछ रास नहीं आया। उनके इस लुक पर ट्रोल भी किया जा रहा है। बता दें कि अक्षय कुमार हर साल 3-4 फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस साल अक्षय कुमार के हाथ में अलग-अलग जोनर की कई फिल्में हैं। 2019 की शुरुआत में उनकी फिल्म केसरी रिलीज हुई। फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला। अब मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके बाद दिवाली पर उनकी फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज होगी। इसके बाद 27 दिसंबर को उनकी गुड न्यूज रिलीज होगी। इसके अलावा 2020 में भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Created On :   26 July 2019 8:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story