ये क्या! जिम छोड़ सड़क पर वर्कआउट कर रहीं अमिताभ की नातिन नव्या

ये क्या! जिम छोड़ सड़क पर वर्कआउट कर रहीं अमिताभ की नातिन नव्या

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सड़क पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। यह वीडियो न्यूयॉर्क की सड़कों का है, जहां नव्या​ जिम के बाहर, सड़क किनारे हैवी वर्कआटट करती नजर आ रही हैं। साथ ही नव्या अपने जिम आउट​फिट में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#fitness . . . . . .#navyananda #navyanavelinanda

A post shared by Navya Naveli Nanda® (@naavyananda) on

बता दें नव्या नवेली फिल्मों से दूर हैं, उसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। उन्हें लेकर एक सवाल लोगों के मन में बना हुआ है कि वे कब फिल्मों में आएंगी। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वे फिल्मों में कब आएंगी, लेकिन इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है ​कि नव्या अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। तभी तो सड़क के किनारे हैवी वर्कआउट बॉल्स से कसरत कर रही हैं और उनकी फिजीक कमाल की लग रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Navya Naveli Nanda® (@naavyananda) on

हाल ही में नव्या, ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थी। नव्या ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ खाना खाते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। फोटो में नव्या के अलावा कई लोग थे। इस दौरान सभी मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। 

Created On :   19 Jun 2019 2:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story