दैनिक भास्कर हिंदी: 'स्लो मोशन' में दिशा संग रोमांस कर रहे सलमान, देखें

April 25th, 2019

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सलमान खान की फिल्म भारत का पहला गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हो गया है। इस ​गाने में सलमान और दिशा की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को इरशाद ​कामिल ने लिखा है और इसका म्यूजिक​ विशाल और शेखर ने दिया है। इस गाने को सलमान के फैंस बहुत पसंद​ कर रहे हैं। 

बता दें इस गाने में सर्कस का नजारा देखने को मिल रहा है। गाने की शुरुआत में सलमान कहते हैं साल था 1964 का, दौर था ग्रेट रशियन सर्कस का और वक्त था हमारी रंगीन जवानी का।  गाने में सलमान सर्कस में मौत का कुंआ में स्टंट द‍िखाते नजर आ रहे हैं। उनको पूरी टक्कर देते हुए द‍िशा पाटनी की धमाकेदार एंट्री होती है। यह पहली बार है कि दिशा और सलमान एक फ्रेम में साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान रेट्रो लुक और दिशा साड़ी में बहुत खूबसूतर लग रही हैं। 

गाने के र‍िलीज होने के बाद सोशल मीड‍िया पर र‍िएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फैंस एक बार फिर सलमान खान से इम्प्रेस नजर आ रहे हैं, वहीं द‍िशा पाटनी को ह‍िट हि‍रोइन बता रहे हैं। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म भारत का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। इसके पहले भी दोनों 'सुल्‍तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स आफिस पर अच्छा कमाल करेगी। फिल्म में वह 18 से 60 साल तक की उम्र का किरदार निभाएंगे। यह काफी दिलचस्‍प होगा। रिर्पोट के मुताबिक यह फिल्म 'Ode To My Father'का हिंदी रीमेक है।