1. अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च, 1975 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से अभिनय सीखा और 1997 में आई फिल्म हिमालयपुत्र से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसे उनके पिता विनोद खन्ना ने बनाया था।
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
B'DAY SPL: कई फिल्में देने के बाद भी फ्लॉप रहे अक्षय खन्ना, इस वजह से नहीं की शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में नाम कमाना जितना मुश्किल है उससे ज्यादा मुश्किल उस नाम को बनाए रखना है। कई एक्टर-एक्ट्रेस बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में देने के बाद भी हिट साबित नहीं हो पाए। इन्हीं में से एक हैं एक्टर अक्षय खन्ना। अक्षय आज (28 मार्च 2020) को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बावजूद इसके उनकी गिनती फ्लॉप एक्टर्स में की जाती है। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।


2. हिमालय पुत्र फिल्म के लिए अक्षय खन्ना को फिल्ममेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला।

3. करिश्मा संग होनी थी शादी
कहा जाता है कि अक्षय खन्ना की शादी करिश्मा कपूर संग होनी थी, लेकिन करिश्मा की मां को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दरअसल, रणधीर कपूर ने अपनी बेटी करिश्मा कपूर का रिश्ता विनोद खन्ना के यहां भेजा, लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर नहीं चाहती थी कि करिश्मा के करियर पर किसी भी तरह की रोक लग जाए।

4. अक्षय खन्ना ने आजतक शादी नहीं की। उनका कहना है कि वो मैरिज मेटेरियल नहीं हैं और वो इस तरह की लाइफ के लिए नहीं बने हैं। उनका कहना है कि शादी सबकुछ बदल देती है और वो अपनी लाइफ अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं।

5. अक्षय को पहली फिल्म के अलावा किसी अन्य फिल्म के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला।

6.गंजेपन ने तोड़ा आत्मविश्वास
एक एक्टर या एक्ट्रेस के लिए अभिनय के साथ अच्छा दिखना भी काफी जरूरी होता है, लेकिन छोटी उम्र में ही गंजेपन ने अक्षय के आत्मविश्वास को हिला दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने गंजेपन के साथ समझौता कर लिया था।

7. फिल्म बॉर्डर से बनें सुपरस्टार
पिता विनोद खन्ना के बेटे होने के नाते बॉलीवुड में उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी। वो चाहते थे कि लोग उन्हें विनोद खन्ना नहीं बल्कि उन्हें उनके ही नाम से जानें, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी लंबे समय का इंतजार करना पड़ा। 'हिमालय पुत्र', 'कुदरत', 'मोहब्बत', 'लव यू हमेशा' से दर्शकों का प्यार उन्हें नहीं मिला। वह बस एक अच्छे मौके की तलाश में थे और फिर जे पी दत्ता निर्देशित 'बॉर्डर' में उन्हें यह मौका मिल गया। फिल्म ‘बॉर्डर’में भले ही बहुत ज्यादा एक्टर्स थे, लेकिन अक्षय अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे और फिल्म जबरदस्त हिट हुई।

8. इस फिल्म से मिला ब्रेक
बॉर्डर के बाद अक्षय कई सारी फिल्मों में नजर आए, लेकिन सभी फिल्में बुरी तरह पिट गई, जिसमें मोहब्बत, कुदरत, लावारिस, भाई-भाई और डोली सजा के रखना फिल्म शामिल है। साल 1999 में वो ऐश्वर्या राय के साथ आई फिल्म 'आ अब लौट चले' में नजर आए। इस फिल्म में दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब सराहा। इसके बाद यह दोनों एक बार फिर से 'ताल' फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में भी दर्शकों ने उन्हें पसंद किया। साल 2001 में फिल्म 'दिल चाहता है' में वो आमिर और सैफ अली के साथ नजर आए और इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की।

9. 4 साल तक लाइमलाइट से रहे दूर
साल 2012 में फिल्म गली गली में चोर है करने के बाद अक्षय दुनिया से कट से गए। वह अलीबाग स्थित अपने फार्महाउस में रहने लगे और 4 साल तक लाइमलाइट से दूर हो गए। इसके बाद 2016 में उन्होंने फिल्म ढिशूम से वापसी की और फिर मॉम, इत्तेफाक और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर जैसी फिल्मों में कमाल का काम किया। इन फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।