Birthday: 5 बार नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रकाश राज हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन, जानिए कैसा रहा फिल्मी सफर

Bollywood actor prakash raj celebrates 56th birthday know about unknown facts
Birthday: 5 बार नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रकाश राज हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन, जानिए कैसा रहा फिल्मी सफर
Birthday: 5 बार नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रकाश राज हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन, जानिए कैसा रहा फिल्मी सफर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के फेमस विलेन प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की और आज वो हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। एक्टर आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। प्रकाश ने कभी  विलेन बनकर दर्शकों को डराया तो कभी कॉ​मेडियन बनकर उन्हें हंसने पर मजबूर किया। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली फिल्म ‘सिंघम’ और ‘वांटेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से। प्रकाश राज ने अपनी मेहनत के दम पर 5 बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है।

Prakash Raj - IMDb

प्रकाश राज का फिल्मी सफर

  • प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था।
  • प्रकाश के पिता का नाम मंजुनाथ राय और माता का नाम स्वर्णलता राय है।
  • प्रकाश ने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक “बिसिलु कुदुरे” से की थी।  
  • प्रकाश राय ने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर अपना नाम बदलकर प्रकाश राज कर लिया था।
  • साल 1994 में प्रकाश ने तमिल फिल्म ‘Duet’ से डेब्यू किया।
  • प्रकाश ने पहली शादी 1994 में तमिल एक्ट्रेस ललिता कुमारी से की। दोनों के 2 बच्चे है।
  • प्रकाश ने 1998 में फिल्म "हिटलर" से बॉलीवुड डेब्यू किया और उन्हें पहचान मिली फिल्म "वांटेड" से।
  • बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रकाश ने करियर में 5 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके है।
  • प्रकाश एक्टिंग के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्में डायरेक्ट कर चुके है।
  • प्रकाश अब तक लगभग 2000 से ज्यादा नुक्कड़ नाटक में हिस्सा ले चुके है।
  • 2009 में ललिता के साथ तलाक के बाद प्रकाश ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी कर ली।
  • बता दें कि, पोनी ने विद्या बालन की फिल्म "द डर्टी पिक्चर" के पॉपुलर सॉन्ग "उलाला उलाला" गाने में डांस कोरियोग्राफ किया था।
  • वही प्रकाश को 50 साल की उम्र में दूसरी पत्नी से पिता बनने का सौभाग्य मिला था।
  • प्रकाश राज से उनकी दूसरी पत्नी पोनी वर्मा 12 साल छोटी है। 

Actor Prakash Raj, wife Pony welcome a baby boy | The News Minute

Created On :   26 March 2021 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story