साहो रिव्यू: दमदार है प्रभास की स्क्रीन प्रेजेंस, श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस जलवा करेगा इम्प्रेस

साहो रिव्यू: दमदार है प्रभास की स्क्रीन प्रेजेंस, श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस जलवा करेगा इम्प्रेस
साहो रिव्यू: दमदार है प्रभास की स्क्रीन प्रेजेंस, श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस जलवा करेगा इम्प्रेस
साहो रिव्यू: दमदार है प्रभास की स्क्रीन प्रेजेंस, श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस जलवा करेगा इम्प्रेस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। लंबे समय से साउथ सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो को लेकर बज बना हुआ था। आज फाइलनी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की अभी तक तक की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म में एक्शन, लवस्टोरी, रोमांस, मसाला,  ट्विस्ट और टर्न के साथ लंबी चौड़ी स्टारकास्ट भी है। सुजीत के डॉयरेक्शन में बनीं ​फिल्म साहो की कहानी मुंबई में हुई एक बड़ी डकैती से शुरू होती है। इतना तो फिल्म का ट्रेलर देखकर ही समझ आ जाता है। 

फिल्म की कहानी की बात की जाए तो फिल्म का फर्स्ट हाफ एक्शन से शुरु होता है। बाहुबली की तरह ही इस फिल्म में भी शुरू से प्रभास की स्क्रीन प्रेजेंस दिखाई देती है, लेकिन ​इस​ फिल्म में बाहुबली वाली बात नहीं है। हालांकि प्रभास फिल्म की कहानी के अनुरुप फिट दिख रहे हैं।  फिल्म में उनकी डायलॉग डिलिवरी काफी स्लो है और शायद जानबूझ कर रखी गई है क्योंकि प्रभास के कैरक्टर को रहस्यमयी बनाया गया है जिसके बारे में लोग अंदाजा ही लगाते रहते हैं। फिल्म की हीरोइन श्रद्धा कपूर काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। फिल्म की कहानी में हीरो पर इतना फोकस किया गया कि ​हीरोइन के कैरेक्टर को ठीक से लिखा तक नहीं गया। 

श्रद्धा को एक स्ट्रांग कॉप बताने की बजाय एक कमजोर कढ़ी के रुप में जोड़ दिया गया, जिसे बार बार हीरो प्रभास बचाता है। प्रभास और श्रद्धा के बीच की केमिस्ट्री में भी आपको कुछ मिसिंग लगेगा। वहीं फिल्म के विलन की बात करें तो चंकी पांडे आपको इंम्प्रेस कर सकते हैं। फिल्म के गाने फिल्म को थोड़ा लंबा बना देते हैं। एक्शन सीन्स इस फिल्म् में देखने लायक है। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म को एक बार जरुर देखा जा सकता है। खासकर प्रभास के फैंस यह फिल्म जरुर देंखे। 

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, नील नीतिन मुकेश, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को 350 करोड़ के ग्रैंड बजट में तैयार किया गया है। यूएई में क्रिट‍िक द्वारा फिल्म को 4 स्टार मिले हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि साहो में भारत में क्या कमाल कर पाती है।

Created On :   30 Aug 2019 5:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story