- Dainik Bhaskar Hindi
- Bollywood
- Bollywood Box Office Collection Will Cross 5 Thousand Crores In Year 2020
दैनिक भास्कर हिंदी: Year 2020: 5 हजार करोड़ के पार होगा बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ये बायोपिक होंगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड में बायोपिक का दौर है। 2020 में 11 बड़ी बायोपिक रिलीज होंगी। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैसे बड़े स्टार्स इन फिल्मों में हैं। नए साल में 12 सीक्वल भी आएंगे। इनमें 1996 में आई कमल हासन की इंडियन का सीक्वल इंडियन-2 अप्रैल में आएगी। इसकी लागत 300 करोड़ रु. है। इसे साल की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है। वर्ष 2019 बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा है। ट्रेड मैग्जीन कम्लीट सिनेमा के एडिटर अतुल मोहन के अनुसार, पहली बार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4350 करोड़ को छू रहा है। यह 2018 से 30% अधिक है। 2020 में कलेक्शन 15 से 20% बढ़ेगा। इस हिसाब से 2020 में पहली बार हिन्दी फिल्मों का कलेक्शन 5 हजार करोड़ पार होगा।
- मेघना गुलज़ार की ‘छपाक’ एसिड हमले की शिकार लक्ष्मी की बायोपिक है। इसमें दीपिका पादुकोण उनकी भूमिका में हैं।
- जयललिता की बायोपिक ‘थालाइवी’ भी आएगी। मुख्य किरदार में कंगना रनौत हैं।
- तापसी पन्नू दो बायोपिक में नजर आएंगी। रश्मि रॉकेट में वे गुजरात के कच्छ की एक एथलीट बनी हैं। दूसरी फिल्म में वे क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभा रही हैं।
- परिणीति चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक कर रही हैं।
- गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक विद्या बालन कर रही हैं।
- छत्रपति शिवाजी के सूबेदार तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर तानाजी जनवरी में आ रही है। यह अजय देवगन की 100वीं फिल्म है, जो सन 1670 की घटना पर आधारित है।
- अक्षय कुमार दिवाली पर पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक ला रहे हैं। फिल्म डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी बना रहे हैं।
- कपिल देव के जीवन पर बन रही फिल्म 83 अप्रैल में आएगी। इसमें रणवीर सिंह कपिल की भूमिका में हैं। कपिल की पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।
- उधम सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका विक्की कौशल निभा रहे हैं।
इन 12 फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं : लव आजकल-2, भूल भुलैया-2, कुली नं.1, दोस्ताना-2, सड़क-2, सत्यमेव जयते-2, हंगामा-2, अंग्रेजी मीडियम(हिन्द मीडियम का सीक्वल) हेरा-फेरी 3, इंडियन-2 और शुभ मंगल ज्यादा सावधान, बागी-थ्री।
22% की रफ्तार से बढ़ेगा वीडियो ओटीटी बाजार
भारत का वीडियो ओटीटी (ओवर द टॉप) मार्केट 2020 तक 823 मिलियन डॉलर का होगा। एसौचेम-पीडब्ल्यूडी के मुताबिक यह दुनिया के टॉप-10 बाजार के तौर पर उभर रहा है। भारत में 2022 तक ओटीटी मार्केट के 22% की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है। नेटफ्लिक्स के मुताबकि 2023 तक भारत वीडियो कंटेंट देखने वालों का दूसरा बड़ा बाजार होगा। 2020 अंत तक नेटफ्लिक्स पर 15 ओरिजनल भारतीय फिल्में होंगी। वहीं अमेज़न प्राइम मिर्जापुर सीजन-2 और द फैमिली मैन-2 लाने की तैयारी कर रहा है। 150 करोड़ की लागत से बनी ‘फॉरगॉटन आर्मी’ भी रिलीज होगी।
डिजिटल ट्रेंड रिसर्च फर्म ई-मार्केटर के अनुसार मोबाइल पर शॉर्ट वीडियो देखने के मामले में भारत, अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है। 2019 में एक औसत भारतीय वयस्क ने रोजाना दो घंटे छह मिनट का समय मोबाइल डिवाइस पर वीडियो देखने में बिताया। 2020 में यह समय 2 घंटे 21 मिनट हो जाएगा।
क्लोजिंग बेल: तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16300 के पार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (27 मई 2022, शुक्रवार) तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 632 अंक यानी कि 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 54,885 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 182.83 अंक यानी कि 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 16352.45 के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि बैंक निफ्टी ने 518.40 अंकों की बढ़त के साथ 35613.30 पर सत्र की समाप्ति दी। आयल गैस तथा मेटल में अतिरिक्त सभी क्षेत्र विशेष में तेजी रही, मिड कैप एवं स्माल कैप सूचकांक 1 प्रतिशत बढ़े। निफ्टी के शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल, एचडीएफसी लाइफ,टेक महिंद्रा, विप्रो, हीरो मोटर में सर्वाधिक तेजी रही जबकि ओएनजीसी ,एनटीपीसी, भारतीटेली, पावरग्रिड, टाटास्टील सबसे अधिक गिरे।
निफ्टी ने दैनिक आधार के चार्ट पर हैमर कैंडल स्टिक पैटर्न की पुष्टि की है जो तेजी के रुख के बने रहने का संकेत देता है। निफ्टी एसेंडिंग ट्राइंगल फॉर्मेशन में ट्रेडिंग कर रहा है, इसके ऊपरी बैंड को पार करने पर और भी तेजी देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त निफ्टी 15750-16410 के रेंज में भी घूम रहा है, अभी रेसिस्टेंट के निकट है, इसको पार करने पर नई खरीदारी आ सकती है।
निफ्टी ने 21 ऑवरली मूविंग एवरेज के ऊपर समाप्ति दी है, ये भी तेजी का संकेत है।मोमेन्टम संकेतक एमएसीडी एवं स्टॉकिस्टिक दैनिक चार्ट पर सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं तथा ओवेरसोल्ड क्षेत्र से एक वापसी की है, जो बजार में तेजी दर्शाता है।निफ्टी का शक्तिशाली सपोर्ट 15900 पर है, तेजी की स्थिति में 16410 पर निकट अवधि में अवरोध है।
बैंक निफ्टी का सपोर्ट 34800 तथा अवरोध 36000 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 442 अंक की बढ़त के साथ 54,695 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 138 अंक यानी कि 0.86 फीसदी उछाल के साथ 16,308 के स्तर पर खुला।
पलक कोठारी
शोध सहयोगी
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: B'day: महज 750 रुपये में की थी नाना पाटेकर ने अपनी शादी, 20 साल छोटी लड़की के प्यार में थे पागल
दैनिक भास्कर हिंदी: NEW YEAR 2020- बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मैसेज के साथ दी नववर्ष की बधाई
दैनिक भास्कर हिंदी: Year Ender 2019: इस साल इन स्टार किड्स ने किया इंडस्ट्री में डेब्यू, नहीं बना पाएं लोगों के बीच जगह
दैनिक भास्कर हिंदी: Year Ender 2019: इस साल इन बॉलीवुड हस्तियों ने कहा दुनिया को अलविदा, फैंस की नम हुईं आंखें
दैनिक भास्कर हिंदी: जल्द ही वेब सीरीज में नजर आएंगी करीना कपूर, नाम होगा 'पू डायरीज'