हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर किया गुस्सा

Bollywood Celebs Reaction On Hyderabad Rape Case Priyanka Reddy
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर किया गुस्सा
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर किया गुस्सा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद ऐसा ही एक हादसा हैदराबाद में हुआ। जब एक फिर हैवानियत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जिस तरह निर्भया को मदद का कहकर बस में बैठाया गया था। उसी तरह कुछ हैवानों ने महिला पशु चिकित्सक की गाड़ी खराब होने पर उसे पहले मदद का झांसा दिया, उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर जिंदा जला दिया। उनकी हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई उसे जिंदा जला कर अधजली अवस्था में पुल के नीचे फेंक दिया गया। हैदराबाद में हुई इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी गुस्सा जाहिर किया है। 

​अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि "चाहें हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक हों, या फिर तमिलनाडु की रोजा, या फिर रांची की लॉ छात्रा हों जिनका सामूहिक दुष्कर्म हुआ। एक समाज के तौर पर हम विफल हो चुके हैं। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म को सात साल हो चुके हैं, मगर हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है। हमें सख्त से सख्त कानून की जरुरत है। ये सब जल्द खत्म होना चाहिए।" 

वहीं टीवी शो क्राइम पेट्रोल के होस्ट करने वाले कलाकार अनूप सोनी ने ट्विटर पर लिखा-"हम ने फिर बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया। जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे।"

अभिनेत्री यामी गौतम ने ट्विटर पर महिला पशु चिकित्सक से साथ हुई घटना पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि "गुस्से, दुख और हैरानी में हूं, महिलाओं के खिलाफ ये अमानवीय, अकल्पनीय अपराध इतनी जागरूकता के बावजूद कैसे हो सकता है! क्या इन राक्षसों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है, हम एक व्यवस्था के रूप में और एक समाज के रूप में कहां गलत हो रहे हैं?" 


वहीं फरहान अख्तर ने कहा कि "उन लोगों ने #Priyanka_Reddy के साथ जो किया वह इस बात का एक और गहरा अनुस्मारक है कि हमने अपने समाज को इन मामलों में त्वरित और न्यायपूर्ण न बताकर कैसे बनने दिया! उनके परिवार के लिए उनके दुख की घड़ी में दिल दुखता है।"

और शबाना आजमी ने भी हैदराबाद में हुई इस दर्दनाक घटना पर दुख प्रकट किया। इस घटना को क्रूर बताया।

Created On :   30 Nov 2019 6:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story