Bollywood: ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ के ‘शॉर्ट्स और सीरिज’ के नामांकन हुए घोषित

Bollywood: Shorts and series nominations for Critics Choice Awards announced
Bollywood: ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ के ‘शॉर्ट्स और सीरिज’ के नामांकन हुए घोषित
Bollywood: ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ के ‘शॉर्ट्स और सीरिज’ के नामांकन हुए घोषित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स ने अपने तीसरे संस्करण के नामांकन घोषित कर दिए हैं। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के दो संस्करणों की सफलता के बाद ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ और ‘मोशन कंटेंट ग्रुप’, ‘विस्टास मीडिया कैपिटल’ के साथ मिल कर इस अत्यधिक प्रशंसित पुरस्कार के तीसरे संस्करण के लिए फिर एक साथ आ रहे हैं। जहां भारतीय भाषाओं की फीचर फिल्मों, वेब सीरिज़़ और शॉर्ट-फिल्मों से जुड़ी प्रतिभाओं, कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार की खास बात यह है कि  कहानी कहने वाले सभी माध्यमों को इसमें सम्मानित किया जाता है चाहे वह वेब सीरिज़ हो, शॉर्ट फिल्में या फिर फीचर फिल्में।

इस नामांकन पर अपने विचार साझा करते हुए ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ की चेयरपर्सन अनुपमा चोपड़ा कहती हैं, “यह साल मनोरंजन जगत के लिए चुनौतीपूर्ण  रहा है। इतनी बाधाओं के बावजूद अच्छी कहानियों को लोगों ने पसंद किया और उन्हें सराहा है। यह पुरस्कार समारोह उन कहानियों को सेलिब्रेट करता है जिन्होंने हमें पूरे वर्ष एंटरटेन किया।“

‘मोशन कंटेंट ग्रुप’ के इंडिया बिजनेस हेड सुदीप सान्याल का मानना है, “अभूतपूर्व अप्रत्याशितता के ऐसे दौर में, जो चीज लगातार उत्कृष्ट रही है, वह हमारे देश में उपलब्ध है। इस वर्ष दर्शकों ने घर बैठे देश भर के और तमाम भाषाओं के मज़ेदार कंटेंट का आनंद लिया है। ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ द्वारा नामांकित व्यक्तियों की सराहना करना और 2020 के विजेताओं को बधाई देना हमारे लिए स्वाभाविक है।“

शॉर्ट फिल्मों के नामांकन इस प्रकार हैं-

बेस्ट शॉर्ट फिल्म
बेबाक 
द बूथ
मील
बी सेल्वी एंड डॉटर्स
धुम्मस

बेस्ट डायरेक्टर
शाजिया इकबाल  (बेबाक)
रोहिणी रविंद्रन नायर (द बूथ)
अभिरूप बसु (मील)
अरुण फुलेरा (संडे)
दृश्या (बी सेल्वी एंड डॉटर्स)

बेस्ट एक्टर
श्रीकांत मोहन यादव (संडे)
विपिन शर्मा (नाप)
संजय मिश्रा (आधीन)
आदिल हुसैन (मील)
राजा चक्रवर्ती (टर्माइट्स)

बेस्ट एक्ट्रेस
कलैरानी (बी सेल्वी एंड डॉटर्स)
सारा हाशमी (बेबाक)
अमृता सुभाष (द बूथ)
सीमा पाहवा (एवरीथिंग इज़ फाइन)
प्रमोदनी नानावटी (धुम्मस)

बेस्ट राइटिंग
शाजिया इकबाल (बेबाक)
रोहिणी रविंद्रन नायर ( द बूथ)
के. आर मीरा, नैनिशा डेढ़िया (धुम्मस)
बिक्रमजीत गुप्ता (ब्रिज)
अभिरूप बसु (मील)

वेब सीरिज के नामांकन इस प्रकार हैं
 
बेस्ट सीरिज
स्कैम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी
पाताल लोक
आर्या
स्पेशल ऑप्स
पंचायत

बेस्ट एक्टर
प्रतीक गांधी (स्कैम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी)
जयदीप अहलावत (पाताल लोक)
के के मेनन (स्पेशल ऑप्स)
दिव्येंदु शर्मा (मिर्जापुर सीजन 2)
बॉबी देओल (आश्रम)

बेस्ट एक्ट्रेस
रसिका दुगल (मिर्जापुर सीजन 2)
सुष्मिता सेन (आर्या)
श्रेया धनवंतरी (स्कैम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी)
सुमुखी सुरेश (पुष्पावल्ली सीजन 2)
श्वेता त्रिपाठी (मिर्जापुर सीजन 2)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
चंदन रॉय (पंचायत)
अभिषेक बनर्जी (पाताल लोक)
हेमंत खेर (स्कैम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी)
इश्वाक सिंह (पाताल लोक)
चंदन रॉय सान्याल (आश्रम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
नीना गुप्ता  (पंचायत) 
शीबा चड्ढा (बंदिश बैंडिट्स)
स्वास्तिका मुखर्जी (पाताल लोक)
दिव्या दत्ता ( होस्टेजेस सीजन 2)

बेस्ट राइटिंग
सुमित पुरोहित, सौरव डे, वैभव विशाल, करण व्यास (स्कैम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी)
सुदीप शर्मा, सागर हवेली, हार्दिक मेहता, गुंजीत चोपड़ा (पाताल लोक)
चंदन कुमार (पंचायत)
नवीन रिचर्ड, आयशा नायर, सुमैरा शेख, कुमार शिवम, सुमुखी सुरेश (पुष्पावल्ली सीजन 2)
अनु सिंह चौधरी, संदीप श्रीवास्तव (आर्या)

पुरस्कार समारोह की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

Created On :   13 Jan 2021 3:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story