ऋतिक रोशन का असली नाम ऋतिक नागरथ है, उनके घर में उन्हें प्यार से डुग्गु कहा जाता है। ऋतिक को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था। इसलिए 6 साल की उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। फिल्म 'आशा' (1980) में जीतेंद्र के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया। इस फिल्म के लिए उन्हें 100 रुपये तनख्वाह भी दी गई थी। इस पैसे से उन्होंने 10 हॉट व्हील कार खरीदी, जो उनके कार के प्रति जुनून को दर्शाती है।
- तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, 27, 28 और 1 मार्च को जनसभाओं को करेंगे संबोधित
- पीएम मोदी आज पुडुचेरी और तमिलनाडु के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
- पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
- दिल्ली: नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की नहीं होगी परीक्षा, असाइनमेंट के आधार पर किए जाएंगे प्रमोट
- कोलकाता में असदुद्दीन ओवैसी की रैली के लिए पुलिस ने इजाजत देने से किया इनकार
B'day: बॉलीवुड के सुपरहीरो, मोस्ट हैंडसम और सेक्सिएस्ट एशियन मैन ऋतिक रोशन का 46 वां जन्मदिन आज
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को मुम्बई में हुआ था। ऋतिक बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें एक्टिंग से ज्यादा उनकी डासिंग स्किल के लिए जाना जाता है। वे हाइऐस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं, उन्हें अब तक कई अवॉर्डों से भी नवाजा जा चुका हैं। इतना ही नहीं साल 2019 में उन्हें सेक्सिएस्ट एशियन मेल भी घोषित किया गया था। साल 2019 में उन्हें दुनिया का मोस्ट हैंडसम मैन चुना गया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।


बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋतिक एक्टिंग फैमिली से नहीं, बल्कि संगीत प्रेमियों के घर से आते हैं। वे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत रचनाकारों रोशन लाल नागरथ और इरा नागरथ के घर से हैं। यही कारण है कि संगीत की शिक्षा ऋतिक को भी जन्मजात मिली, इसलिए उन्होंने 'गुजारिश' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों में गाया भी है।

एक्टर को स्मोक करने की भी आदत थी, लेकिन साल 2011 में उन्होंने इस आदत को छोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने फरहान और शाहरुख को सिगरेट छोड़ने की सलाह दी। ऋतिक ने इसके लिए दोनों को एक किताब भी उपहार दी, जिसका नाम ईजी वे टू स्टॉप स्मोकिंग था। लेकिन उन्होंने इस किताब को नहीं पड़ा। ऋतिक भी इसी किताब के चलते स्मोकिंग की लत छोड़ने में कामयाब रहे।

फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में वे अंडर वॉटर स्कूबा डायविंग करते नजर आए थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋतिक एक गोताखोर भी है। उनकी यही स्किल फिल्म में काम आई और उन्होंने एक से बढ़कर एक स्टंट किए।

ऋतिक ने साल 2000 में अपनी बचपन की दोस्त सुजैन से शादी की। उनके 2 बच्चे हैं। साल 2014 में आपसी कारण की वजह से दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद भी दोनों अच्छे से दोस्त की तरह साथ रहते हैं और अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। ऋतिक पर जब कंगना ने कई आरोप लगाए, तब सुजैन ऋतिक का समर्थन करती नजर आईं। ऐसे कई मौके पर सुजैन को ऋतिक के साथ खड़े देखा गया।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।