सुपरस्टार राजकुमार अपनी पुलिस की नौकरी के चलते 1940 में मुम्बई आ गए थे। राजकुमार मुंबई के जिस थाने में कार्यरत थे, वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। मुम्बई पुलिस स्टेशन में एक बार किसी कारणवश फिल्म निर्माता बलदेव दुबे का जाना हुआ। वहां उन्होंने राजकुमार को देखा और उनके अंदाज से काफी प्रभावित हुए। बलदेव ने उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। जिसे राजकुमार ने तुरंत मान लिया और नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्म करनी शुरू कर दी।
- 11वें दौर की बैठक बेनतीजा, सरकार ने किसानों से दो टूक कहा- इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते, अगली मीटिंग तय नहीं
- पंजाब के CM अमरिंदर का ऐलान, आंदोलन में जान देने वाले किसानों के परिजनों को देंगे 5 लाख और नौकरी
- कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी की वॉट्सएप चैट लीक पर जेपीसी की डिमांड की, जून तक होगा पार्टी प्रेसिडेंट का चुनाव
- ममता सरकार को बड़ा झटका, वन मंत्री राजीब बनर्जी ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया
- प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन
Birth Anniversary: बॉलीवुड के 'जानी' राजकुमार पर्दे पर थे बेबाक और निजी जिंदगी में मुंहफट

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार राजकुमार, जिन्होंने अपने कड़क अंदाज से सभी का दिल जीत लिया था। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। जब पर्दे पर दिखते थे तो पूरा सिनेमा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता था। 8 अक्टूबर, 1926 को बलूचिस्तान जन्में राजकुमार ने पुलिस की नौकरी छोड़ बॉलीवुड में कदम रखा था। हर कोई उनकी डॉयलॉग डिलीवरी का दीवाना था। वे एक आम सी बात को भी अपने अंदाज से बोलकर बहुत खास बना देते थे। उनके द्वारा कहा जाने वाला 'जानी' शब्द आज भी बहुत फेमस है। राजकुमार पर्दे पर जितना बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। वे बोलने के पहले कुछ भी नहीं सोचते थे और जो मुंह में आया बोल देते थे। उनके ऐसे कई किस्से मशहूर हैं, जब उन्होंने कई एक्टर्स को मुंहफट जवाब दिया। आज उनकी सालगिरह पर जानते हैं उन किस्सों के बारे में।


राजकुमार की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है। प्लेन में सफर के दौरान उनकी मुलाकात फ्लाइट अटेंडेंट जेनिफर से हुई। बाद में राजकुमार ने जेनिफर ने शादी कर ली और जेनिफर ने अपना नाम बदलकर 'गायत्री' रख लिया। दोनों को 3 बच्चे हुए, जिनमें 2 बेटे पुरू राजकुमार, पाणिनी राजकुमार और 1 बेटी वास्तविकता राजकुमार थी।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी राजकुमार की बेबाक जबान का शिकार हो चुके हैं। बताया जाता है कि राजकुमार एक बार किसी पार्टी में अमिताभ से मिले। पार्टी के दौरान राजकुमार ने बिगबी के विदेशी सूट की बहुत प्रशंसा की। तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा तो राजकुमार ने जवाब दिया कि उन्हें कुछ पर्दे सिलवाने थे। राजकुमार की यह बात सुनकर बिग बी मुस्कुराने के अलावा और कुछ नहीं कह सके।

संगीतकार बप्पी लहरी के बारे में तो सब जानते हैं, वे अक्सर गहनों से लदे रहते हैं। एक बार एक पार्टी में संगीतकार बप्पी का सामना राजकुमार से हो गया। बप्पी ढेर सारे सोने से लदे हुए थे। पार्टी में बप्पी को राजकुमार ने ऊपर से नीचे तक देखा और फिर अपने ही अंदाज में कहा, ''वाह, शानदार! एक से एक गहने पहने हो, सिर्फ मंगलसूत्र की कमी रह गई है, वो भी पहन लेते। यह सुनना था और बप्पी दा का मुंह खुला का खुला ही रह गया।''

एक बार राजकुमार और गोविंदा एक साथ किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गोविंदा झकाझक शर्ट पहने हुए राजकुमार के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद वक्त बिता रहे थे।। राजकुमार ने गोविंदा से कहा यार तुम्हारी शर्ट बहुत शानदार है। गोविंदा राजकुमार के मुंह से ऐसा सुनकर बड़ा खुश हुए। उन्होंने कहा कि सर आपको यह शर्ट पसंद आ रही है तो आप रख लें। राजकुमार ने गोविंदा से शर्ट ले ली। गोविंदा खुश हुए की राजकुमार उनकी शर्ट पहनेंगे। लेकिन दो दिन बाद जब गोविंदा ने देखा राजकुमार ने उस शर्ट का रूमाल बनवा रखा था।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।