- Dainik Bhaskar Hindi
- Bollywood
- Congress leader Shashi Tharoor Shocking Revelation Related To Film 'Ek Tha Tiger'
दैनिक भास्कर हिंदी: शाशि थरूर का खुलासा- 'सात साल पहले सलमान की इस फिल्म में ऑफर हुआ था विदेश मंत्री का रोल'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' आज से 7 साल पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ रुपये था और फिल्म ने लगभग 320 करोड़ रुपये की कमाई की थी। साल 2017 में इसका दूसरा पार्ट भी बनाया गया। हालही में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने इस फिल्म से संबंधित एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
हालही में एक इंटरव्यू में जब थरूर से पूछा गया कि क्या उन्हें एक्टिंग का मौका मिले तो वे करेंगे? इसके जवाब में दिग्गज नेता ने कहा कि 'इस उम्र में कहां। करीब 10 साल पहले सलमान खान की फिल्म में मुझे ऑफर मिला था वह बहुत मुश्किल रोल भी नहीं था। वह मुझसे भारत के विदेश मंत्री का रोल करवाना चाहते थे। मेरे मन में पहले तो आया कर लूं। फिर मैंने इस बारे में पूछा तो एक दोस्त ने कहा- अगर तुम विदेश मंत्री बनना चाहते हो तो यह रोल मत करना।'
'मैंने दोस्त की सलाह का सम्मान करते हुए रोल को मना कर दिया। यह फिल्म एक था टाइगर थी। रोल भी छोटा सा था बस एक ही दिन की शूटिंग इंस्ताबुल में थी और सीन को बार-बार में फिल्म में दिखाया जाएगा ऐसा कहा गया था। मैंने कहा था अगर मैं जाऊंगा तो खुद की लाइन बोलूंगा। वो राजी भी हो गए थे। हालांकि मैंने मना कर दिया था। राज बब्बर को इस बारे में मैंने बताया तो उन्होंने कहा तुम पागल हो? क्यों नहीं किया? तुम्हें सम्मान देकर यह रोल ऑफर किया गया होगा। उसके बाद कोई ऑफर नहीं आया। राजनीति में वैसे भी बहुत काम है।'
बता दें इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। जल्द ही 15 अगस्त के दिन फिल्म अपने 7 साल पूरे करने वाली है। फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित थी। इसमें सलमान और कटरीना मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में डॉक्टर शिनॉय का रोल निभाने वाले गिरीश कर्नाड का हाल ही में निधन हो गया।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: सलमान ने भी एक्सेप्ट किया बॉटल कैप चैलेंज, पानी बचाने का दिया संदेश
दैनिक भास्कर हिंदी: FIR: सलमान पर एक और पुलिस केस, पत्रकार ने लगाया मारपीट और धमकाने का आरोप
दैनिक भास्कर हिंदी: ब्लैक बक केस: सलमान को जोधपुर कोर्ट से राहत, झूठे शपथ पत्र केस में बरी
दैनिक भास्कर हिंदी: Secret: इसलिए एक्स कपल्स को नच बलिए-9 का हिस्सा बना रहे सलमान!
दैनिक भास्कर हिंदी: सलमान को नहीं है शादी पर विश्वास, फैंस छोड़ दे उनकी शादी की उम्मीद